CBSE बोर्ड परीक्षा में मार्क्स बढ़वाने का मौका, जल्द शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया, नया होगा पैटर्न, ऐसे करें आवेदन, देखें खबर 

सीबीएसई बोर्ड पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल जल्द ही खुलेगा। छात्रों को अंक बढ़वाने का अवसर मिलेगा। तारीख और फीस की घोषणा जल्द होगी। आइए जानें कैसे आवेदन करें?
cbse board exam

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इसी के साथ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरिफिकेश का ऐलान भी कर दिया है। जल्द ही रिचेकिंग प्रोसेस शुरू होगा। ऐसे छात्र जो अपने अंकों से असन्तुष्ट हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड विशेष नोटिस जारी करेगा, जिसमें फीस, महत्वपूर्ण तारीख और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

रिवैल्यूएशन प्रोसेस में अंक बढ़ या घट भी सकते हैं। CBSE ने इस बार पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। नई प्रणाली शुरू हुई है। जिसके तहत अब छात्रों को पहले चरण में उत्तरपुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण में पुनर्मूल्यांकन या मार्क्स वेरिफिकेशन या दोनों के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें पुनर्मूल्यांकन और रि-चेकिंग के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएँ।
  • अब होमपेज पर “परीक्षा संगम” पोर्टल के ऑप्शन को चुनें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ पोस्ट एग्जाम एक्टिविटी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पुनर्मूल्यांकन, पुनर्सत्यापन और आंसरबुक फोटोकॉपी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। फिर जरूरी जानकारी दर्ज करें अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। शुल्क का भुगतान करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें। कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

अंक बढ़ाने के अन्य विकल्प 

बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों को एक विषय में प्रदर्शन को सुधारने का अवसर मिलेगा। वहीं 10वीं के छात्रों 2 विषयों के इम्प्रूवमेंट एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। परीक्षा जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews