CBSE Board Results: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, जल्द घोषित होंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, नोट कर लें ये तारीख

mp student

CBSE Board Results: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) जल्द ही कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीद है कि सीबीएसई एक दिन 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट्स घोषित करेगा, क्योंकि पिछले साल बोर्ड ने एक दिन दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित किये थे।

नोट कर लें ये तारीख

इस तारीख को अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट्स के लिए कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम 15-20 मई तक जारी होंगे। जल्द ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तारीखों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकता है।

फरवरी में शुरू हुई थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 14 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चली, जिसमें कुल 21,86,940 छात्र शामिल हुए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त हुई,  इस दौरान 16,96,770 छात्र शामिल हुए थे। कॉपियों की जांच भी शुरू हो चुकी है।

इस साल जारी होगी मेरिट लिस्ट

सीबीएसई करीब दो सालों बाद रिजल्ट्स के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। जिसके लिए बोर्ड ने निर्देश भी जारी किया है। इसके अलावा छात्रों की आँसूची भी सीबीएसई द्वारा स्कूलों को भेजा जाएगा। नतीजों से बाद उन्हें स्कूल बुलाया जाएगा।

ऐसे चेक करें परिणाम

छात्र विभिन्न तरीकों से छात्र बोर्ड रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप और डीजीलॉकर पर परिणाम उपलब्ध होंगे। इसके अलावा एसएमएस, कॉल, IVRS के जरिए भी परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आधिकारिक वेबसाईट cbse.gov.in, cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट्स चेक किया जासकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews