CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा पर बड़ी अपडेट, LOC प्रक्रिया को लेकर अहम नोटिस जारी, देखें खबर 

सीबीएसई ने दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर को जरूरी नोटिस जारी किया है। स्कूलों को LOC प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त फीस न लेने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन होने पर बोर्ड सख्त कदम उठा सकता है। 
cbse board exam 2026

सीबीएसई ने दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) के लिए LOC सबमिश्न प्रोसेस शुरू भी कर दिया है। जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में एलओसी से संबंधित अतिरिक्त फीस कलेक्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम बोर्ड में छात्रों और स्कूलों द्वारा किए गए स्पष्टीकरण के अनुरोध पर उठाया है।

सीबीएसई के संज्ञान में आया कि कुछ स्कूल छात्रों से दूसरी बोर्ड परीक्षा के एलओसी सबमिशन के दौरान 3 महीने के ट्यूशन फीस मांग रहे हैं। जबकि ऐसा कोई भी नियम बोर्ड ने घोषित नहीं किया है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी  में स्पष्ट किया है कि स्कूलों को एलओसी जमा करने के संबंध में छात्रों से कोई भी अतिरिक्त अतिरिक्त फीस लेने से बचना चाहिए।  सिर्फ पहले से सर्कुलर में बताई गई एग्जामिनेशन फीस ली जा सकती है। इसके अलावा स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि सीबीएसई के नियमों के अनुसार सख्ती से काम करें और नियमों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियां तुरंत बंद करें। इन नियमों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।

तीन चरणों में होगा LOC सबमिशन प्रोसेस 

एलओसी जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। फेज-1 सिर्फ एलओसी भरना है, कोई फीस नहीं देनी होगी। इसका मकसद  केवल यह पता लगाना है की सेकंड बोर्ड एग्जाम में कितने कैंडिडेट शामिल हो सकते हैं।

दूसरे और तीसरे फेज में एलओसी में बदलाव/सुधार की अनुमति होगी। उम्मीदवारी और विषय को फाइनल करने के लिए जरूरी एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया स्कूल के जरिए किया जाएगा, जहां से छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। जो छात्र एलओसी जमा करने के बाद भी  सेकंड बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठना चाहता है, तो रिजल्ट घोषित करने के लिए मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन का इस्तेमाल किया जाएगा।

परीक्षा खत्म होने से पहले प्रश्न पत्र वितरण पर प्रतिबंध 

बोर्ड ने परीक्षा खत्म समाप्त होने से पहले प्रश्न पत्र के वितरण पर भी प्रतिबंध लगाया है। स्कूलों का निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में कोई भी प्रश्न पत्र किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा। न ही इसे दिखाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र बांटने के बाद बचे हुए प्रश्न पत्र को दोबारा पैक करके सुरक्षित रखना होना। कोई भी प्रश्न पत्र लाइब्रेरी वगैरह में नहीं रखे जाएंगे। न ही इसे शिक्षों के बीच बांटा जाएगा। क्योंकि यह प्रश्न पत्र एग्जाम खत्म होने के बाद वेब पर होस्ट किए जाएंगे।  निर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा। इसके बाद सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews