CBSE ने बदला कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग क्राइटेरिया, छात्र जरूर जान लें, यहाँ जानें डिटेल

सीबीएसई के नए सिलेबस में कई बदलाव देखने को मिलें। इसमें 10वीं बोर्ड एग्जाम का पासिंग क्राइटेरिया भी शामिल है। स्टूडेंट्स नए नियमों को जरूर जान लें।
CBSE Board admit card

CBSE Board Exam: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए सिलेबस 2025-26 जारी किया है। जिसमें कई बदलाव किए गए हैं। सीबीएसई कक्षा दसवीं के लिए नया ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा पासिंग क्राइटेरिया में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। ताकि वे इस हिसाब से आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकें। जानकारी के लिए बता दें दसवीं बोर्ड एग्जाम 2026 की संभावित तारीख घोषित हो गई है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार लागू होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी अप्रैल में होगी। ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर संभावित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड एग्जाम के लिए पासिंग क्राइटेरिया

अब दसवीं के छात्रों में किसी विषय में फेल करने पर भी पास होने का मौका दिया जाएगा। इसमें स्किल या ऑप्शन विषय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यदि कोई छात्र मैथ्स, विज्ञान, सोशल साइंस या किसी मुख्य विषयों में फेल होता है, तो इस सब्जेक्ट को कौशल विषय या ऑप्शनल सब्जेक्ट से बदल सकता है। बोर्ड एग्जाम पास करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे।

वहीं अब 9 प्वाइंट ग्रेडिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। नंबरों को ग्रेड में बदला जाएगा। वहीं पास इम्प्रूव्मेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान भी नहीं रहेगा। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर पाता है तो वह दूसरी बोर्ड में शामिल हो सकता है। दूसरा बोर्ड एग्जाम वैकल्पिक होगा।

छात्रों इन नियमों को भी जान लें

सीबीएसई कक्षा दसवीं के लिए अन्य कई बदलाव भी किए हैं। अब छात्रों को स्किल सब्जेक्ट के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी याआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से किसी एक विषय को चुनना होगा। मतलब अब उन्हें मतलब कंप्यूटर से संबंधित कोई एक स्किल सब्जेक्ट पढ़ने की अनुमति होगी। इसके अलावा हिंदी या इंग्लिश दोनों में से किसी एक भाषा को चुनना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews