SHS-2026 अभियान को लेकर CBSE ने जारी सर्कुलर, स्कूलों को दिए ये निर्देश, इन गतिविधियों का होगा आयोजन  

सीबीएसई ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर सर्कुलर जारी किया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। स्कूलों को छात्रों के लिए कुछ गतिविधियों का आयोजन करने की सलाह दी गई है। 
CBSE board exam

पूरे देश भर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जा रहा है। इस बात की थिम “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत और विकसित भारत” है। 2 अक्टूबर यानी स्वच्छ भारत दिवस के दिन यह अभियान समाप्त होने वाला है। इसमें छात्रों और युवाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने की सलाह दी है।

नोटिफिकेशन सर्कुलर में बोर्ड ने कहा कि, “स्कूलों में स्वच्छता के महत्व और व्यवहार में लगातार बदलाव लाने में छात्रों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के तहत चलाया जा सकता है।” जिन स्कूलों में इको क्लब नहीं बने हैं, उन्हें कुछ गतिविधियों का आयोजन करने को सीबीएसई ने कहा है।

स्कूलों में होगा इन गतिविधियों का आयोजन, CBSE की सलाह

कैंपेन के लिए गतिविधियों के सुझाव दिए गए हैं। जिसमें उचित स्वच्छता व्यवस्था के साथ श्रमदान और वृक्षारोपण सहित स्कूल परिसर के अंदर और आसपास सफाई और सौंदर्यिकरण अभियान शामिल हैं। स्कूल छात्रों के साथ शिक्षक ज्ञान यात्रा का आयोजन भी कर सकते हैं। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों को शामिल किया जा सकता है।  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन/ अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं और अन्य एसबीएम परिसंपत्तियों का भ्रमण आयोजन स्कूल कर सकते हैं।

इसके अलावा बोर्ड में स्कूलों को  रिड्यूस रीयूज और रीसायकल को प्रमोट करने की किताबें, खिलौने, जूते इत्यादि चीजों के लिए डोनेशन ड्राइव चला सकते हैं। इसके अलावा स्कूल वॉल पेंटिंग/थेमेटिक आर्ट या अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर सकते हैं। माय भारत वॉलिंटियर्स, स्कूल प्रिंसिपल्स, अभिभावक और कम्युनिटी मेंबर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इको क्लब पोर्टल पर कक्षा 6 से 12वीं के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 का आयोजन भी किया जा रहा है।

स्कूलों को पोर्टल पर डिटेल्स अपलोड करने की सलाह 

सीबीएसई ने  गतिविधियों और छात्रों के सहभागिता की जानकारी मिशन लाइफ के लिए इको क्लब पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा है। बोर्ड में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान” की चर्चा भी सर्कुलर में की है। जिसका आयोजन 1 अक्टूबर को होने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews