CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा खत्म, छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे चेक करें स्कोर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का इंतजार लाखों छात्रों को है। संभावित तारीख सामने आई है। आइए जानें परिणाम कब घोषित होंगे और इसे कैसे चेक करें?
cbse board exam result

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड 15 फरवरी से शुरू हुई थी। 18 मार्च को इसका समापन हो गया है। 24 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। आखिरी दिन कंप्यूटर एप्लिकेशन, आईटी और AI पेपर था। इसी के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब तक परिणाम को लेकर कोई भी संभावित तारीख घोषित नहीं की है।

पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम एक साथ 15 मई तक जारी होने की संभावना है। विषयवार अंक और टॉपर्स लिस्ट ऑनलाइन अपलोड होंगे। मार्कशीट स्कूल द्वारा प्रदान किया जाएगा।

पिछले साल कब घोषित हुए थे परिणाम?

सेशन 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुए थे। 2023 में परिणाम 12 मई में जारी हुआ था। 2022 में 22 जुलाई, 2021 में 3 अगस्त, 2020 में 15 जुलाई और 2019 में 6 मई को घोषित हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशयल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” के टैब पर क्लिक करें।
  • अब क्लास 10 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्मतिथि इत्यादि जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में छात्र रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

मार्कशीट में उपलब्ध होगी ये जानकारी 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मार्कशीट में छात्र का नाम, फोटोग्राफ, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, बोर्ड का नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक, विषयवार अंक, अधिकतम अंक, कुल अंक जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews