CBSE CTET 2023: सीटेट परीक्षा को लेकर जरूरी सूचना जारी, तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें नया टाइम-टेबल

CBSE CTET 2023: सीटेट परीक्षा को लेकर जरूरी सूचना जारी, तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें नया टाइम-टेबल

CBSE CTET 2023: सीबीएसई द्वारा कम्बाइन्ड टीचर्स एलीजिबिलिटी टेस्ट को लेकर जरूरी सूचना जारी की गई है। सीटेट एग्जाम की तारीखों में बड़ा बदलाव हुआ है। परीक्षा 28 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बीच 9 जनवरी 2023 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड 9 जनवरी से 7 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन करेगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो इस जरूरी नोटिस को ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

इस वजह से डेट में बदलाव

इस परीक्षा के आधार पर अभ्यार्थियों का चयन शिक्षक बनने के लिए किया जाता है। देश भर के लाखों लोग इसमें हिस्सा लेते है। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में हो रहा है। बता दें की कुछ दिनों मे परीक्षाओं के क्लैश होने पर उम्मीदवार तारीखों में फेर-बदल करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले 28 दिसंबर और 29 दिसंबर 2022 को 2 पालियों में करवाई गई थी। इसके बाद 9 जनवरी को परीक्षा होनी थी। 211 शहरों में इसका आयोजन होगा। 9, 10, 11, 12, 13,17, 18, 19,20, 23,24, 27, 28, 29, 30 जनवरी और 1, 2, 3, 4, 6 और 7 फरवरी 2023 को परीक्षाओं का आयोजन होगा। उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • सबसे पहले CTET  की ऑफिशियल वेबसाईट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ” न्यूज एण्ड ईवेंट”के सेक्शन पर एग्जाम डेट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पूरा टाइम टेबल का पीडीएफ़ खुलेगा।
  • भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews