बड़ी अपडेट, CBSE CTET दिसंबर सेशन का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू, इस दिन परीक्षा, नोट कर लें तारीख

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा की तारीख भी सामने आ गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
cbse ctet 2024

CBSE CTET 2024: सीबीएसई ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर सेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 1 दिसंबर को दो शिफ्टों में देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर-II सुबह के शिफ्ट में होगा, जिसकी टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। वहीं पेपर-1 के लिए शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन? (CBSE CTET Eligibility Criteria)

सीबीएसई केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। वहीं कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है।

  • पेपर-1– उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 2 वर्षीय D.El.Ed की योग्यता होनी चाहिए।
  • पेपर-2– उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए है। साथ ही बीएड प्रोग्राम की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क (CBSE CTET 2024 Fees) 

जनरल/ओबीसी (एनसीएल) के लिए सिंगल पेपर का आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं जो उम्मीदवारों दोनों पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 1200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैटेगरी को सिंगल पेपर के लिए 550 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

 ऐसे करें आवेदन (Steps to aaply)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एपलकेशन फॉर्म को भरें। रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर नोट करके रख लें।
  • सही साइज़ और फॉर्मेट में फोटो, जरूरी दस्तावेजों और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews