CBSE CTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फरवरी में परीक्षा, जानें फीस और पात्रता

सीबीएसई सीटेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फीस, पात्रता और एग्जाम डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
CBSE CTET 2026

सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CBSE CTET 2026) के लिए इनफॉरमेशन बुलिटिन जारी कर दिया है। 27 नवंबर यानि आज से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक तक आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीटेट सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैध माना जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान चार शहरों को चुनने की सुविधा मिलेगी। जिसमें से किसी एक शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

जनरल और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वही दोनों पेपर के लिए फीस 1200 निर्धारित की गई है। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। दो पेपर को सेलेक्ट करने पर 600 रुपये शुल्क देना होगा। केवल ऑनलाइन मोड में फीस पेमेंट की अनुमति होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में “अप्लाई फॉर सीटेट फरवरी 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। फिर आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • फॉर कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

क्या है पात्रता?

पेपर-1  के लिए कक्षा 12वीं में 50% अंक के साथ-साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.Ed/D.El.Ed) की योग्यता होना अनिवार्य है। पेपर-2  के लिए 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन और 4 वर्षीय B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। वहीं कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

परीक्षा का शेड्यूल 

परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पेपर-2  सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर-1 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होगा। पेपर-1  कक्षा 1 से लेकर पांचवी के शिक्षक की पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर-2 कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए आयोजित होता है। 1से आठवीं का शिक्षक बनने के लिए छात्रों को दोनों पेपर में शामिल होना पड़ेगा। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। प्रश्न पत्र इंग्लिश या हिंदी दो माध्यमों में उपलब्ध होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews