CBSE CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा की तारीख भी घोषित, 10 जून तक करें आवेदन

सीबीएसई सीटीईटी सितंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। आइए जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस- 
CBSE CTET 2026

केंद्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही सीटीईटी सितंबर सेशन (CBSE CTET September 2026) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी हो चुका है। जिसमें परीक्षा की तारीख और फीस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है। पात्र उम्मीदवार 11 मई से लेकर 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

करेक्शन पोर्टल 15 जून से लेकर 18 जून तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को इस दौरान आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। जनरल /ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल पेपर-1 के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए आवेदन शुल्क 1200 होगा। एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 है। दोनों पेपर के लिए 600 रुपये फीस लगेगी।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं पेपर-1 दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। सीबीएसई ने कहा कि यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित की जाएगी। एग्जाम के दो दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। रिजल्ट अक्टूबर में जारी होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर पेज पर CTET सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा।
  4. यहाँ “न्यू रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन को चुने।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
  7. जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।

पात्रता और चयन प्रक्रिया 

पेपर-1 के लिए उम्मीदवारों का 12वीं में 50% अंक और D.El.Ed की योग्यता होनी चाहिए। वहीं पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन के बीएड की योग्यता होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5% तक की छूट दी जाएगी। सीटेट सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए वैध माना जाता है। वहीं अटेम्प्ट की कोई सीमा नहीं होती।

पेपर-1 का आयोजन कक्षा 1 से पांचवी के शिक्षक और पेपर-2 का कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए किया जाता है। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक भी 150 होते हैं। प्रत्येक में 5 विषय शामिल होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews