CBSE CTET: सीटीईटी के रिजल्ट और फाइनल आन्सर-की को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

mpesb results

CBSE CTET: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन बहुत जल्द दिसंबर 2022 सत्र में आयोजित हुई केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम और फाइनल आन्सर-की जारी कर सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट ctet.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई पुनर्मूल्यांक के लिए किसी भी अनुरोध मंजूरी नहीं देगा। इससे पहले 17 फरवरी 2023 तक प्रोविजल आन्सर-की के लिए आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी थी। मार्च के दूसरे सप्ताह रिजल्ट जारी हो सकते हैं। हालांकि अब तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणामों के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट करते रहे। सीटीईटी एग्जाम पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को टीईटी और सीटीईटी में 60 प्रतिशत अंकों से क्वालीफाइनिंग करना अनिवार्य होगा। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 से 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि CTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं हुई थी। कुल 150 अंकों का पेपर था, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर 1+ अंक दिए गए थे।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CBSE CTET Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम डाउनलोड करने लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का विवरण डालें।
  • अब अपना स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews