उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE CTET परीक्षा की तारीख बदली, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन, चेक करें शेड्यूल

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा स्थगित हो गई है। बोर्ड ने नोटिस भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
cbse ctet 2024

 CBSE CTET 2024: सीबीएसई केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर सेशन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।  बोर्ड ने सीटीईटी एग्जाम को स्थगित कर दिया है। 15 दिसंबर को दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस भी जारी किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर सेशन का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। जिसके मुताबिक एग्जाम 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले थे। लेकिन प्रशासनिक कारणों को लेकर तारीखों में संशोधन किया गया है। इतना ही नहीं बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित हो सकती है।

ये रहा शेड्यूल (CBSE CTET Schedule)

15 दिसंबर को दो शिफ्टों में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा आयोजित होगी।  पेपर-2 के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। वहीं पेपर 1 के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम शाम 5 बजे तक चलेगी।

16 अक्टूबर तक आवेदन जारी, इतनी है फीस (CBSE CTET Registration)

आवेदन प्रक्रिया की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। दोनों पेपर के लिए फीस 12,000 है। वहीं एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे भरें फॉर्म ( Steps to fill the form)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  • अब “Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही से भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews