CBSE Curriculum: सीबीएसई ने किया पाठ्यक्रम में बदलाव, 10वीं के छात्रों को होगा लाभ, बढ़ेगा Skill सब्जेक्ट का महत्त्व, पढ़ें खबर

cbse news

CBSE Curriculum 2024-25: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने हाल में सेशन 2024-25 के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम से संबंधित नई पॉलिसी लागू की है। जिससे उन छात्रों को लाभ होगा, जो बोर्ड परीक्षा में किसी अनिवार्य विषय (Compulsory Subject) में फेल करते हैं। साथ ही छात्रों के लिए साइंस, गणित और सोशल साइंस जैसे पारंपरिक विषयों का बोझ कम होगा।

कौशल विषय करेंगे अनिवार्य विषय के अंकों की भरपाई

कक्षा 10वीं के नए पाठ्यक्रम में सीबीएसई ने तीन अनिवार्य विषयों में से किसी एक में फेल होने पर कौशल विषय (Skill Subject) से बदलने का विकल्प प्रदान किया है। मतलब यदि कोई छात्र मैथ्स, साइंस या सोशल साइंस में कम अंक लाता है तो सब्जेक्ट सब्जेक्ट इनकी भरपाई करेंगे।

स्किल सब्जेक्ट की लिस्ट में कई विषय शामिल

स्किल सब्जेक्ट के लिस्ट में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा छात्रों को ब्यूटी व वेलनेस, सिक्योरिटी, ऑटोमैटिव, अग्रीकल्चर, टूरिज़्म, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग व इंश्योरेंस, मार्केटिंग व सेल्स, हेल्थ केयर, मल्टी मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, डेटा साइंस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन इत्यादि कौशल विषयों का विकल्प दिया जाएगा। इनमें से किसी का भो चुनाव वे कर सकते हैं।

भाषा विषय का भी होगा महत्व

सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम में कक्षा 10वीं के अनिवार्य विषयों के लिस्ट में 2 भाषा विषय, गणित, विज्ञान और साइंस शामिल हैं। ऑप्शनल में स्किल सब्जेक्ट और अन्य भाषा विषय को छात्र चुन सकते हैं। नए पाठ्यक्रम में भाषा विषय को भी महत्व दिया गया है। यदि कोई छात्र कौशल विषय नहीं चुनता है और पाँच विषयों में से किसी भाषा विषय में फेल होता है, तो इस स्थिति में छठा भाषा विषय अंकों (लैंग्वेज सब्जेक्ट) की भरपाई करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews