CBSE Exam 2024: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, हिन्दी परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने जारी किया निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

cbse board exam 2024

CBSE Exam 2024: कक्षा दसवीं और बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। 21 फरवरी को हिंदी ए और हिन्दी बी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने निर्देश जारी किया है। परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस का सख्त अनुपालन जरूरी होगा।

बोर्ड ने क्या कहा?

नोटिस में सीबीएसई ने कहा कि, “बैठने की व्यवस्था छात्रों द्वारा प्रस्तुत विषय के अनुसार होनी चाहिए। हिंदी A के छात्रों को एक साथ और हिंदी बी के छात्रों को एक साथ सीटें आवंटित की जाए। हिन्दी ए विषय के छात्रों को हिंदी ए का प्रश्न दिया जाए। हिंदी बी कोर्स के विद्यार्थियों को हिंदी बी का प्रश्न पत्र दिया जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं भी अलग-अलग पैक की जाए। बोर्ड ने आगे कहा,  “छात्रों के एडमिट कार्ड में उल्लेखित विषय फाइनल हैं। उन्हें केवल चयनित विषय में उपस्थित होने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में जाकर विषय में संशोधन करने की अनुमति है।”

cbse exam guideline

हिन्दी परीक्षा का पैटर्न

हिन्दी ए और हिंदी बी पेपर दोनों ही 80 अंकों के होंगे। छात्रों को इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। हिंदी ए कोर्स में दो सेक्शन होंगे-A और B, सेक्शन ए में कुल 10 प्रश्न और सेक्शन बी 7 कुल 7 प्रश्न होंगे। हिंदी बी कुल 18 प्रश्न होंगे, जो सेक्शन ए और सेक्टर बी में बंटा हुआ होगा। 21 फरवरी को हिंदी ए और हिंदी बी की परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews