CBSE Exam 2024: बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित कॉपियाँ देखने का मौका, इस दिन शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, इतनी होगी फीस

बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त के लिए आवेदन जून में शुरू होंगे। तारीख भी सीबीएसई ने घोषित कर दी है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
cbse news

CBSE Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल परीक्षार्थियों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाएं चेकिंग के लिए उपलब्ध करवाने वाला है। जिन भी छात्रों ने मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन किया है, वे आन्सरशीट फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 4 जून से शुरू होगा, अंतिम तिथि 5 जून 2024 है। वहीं 12वीं के आन्सरशीट फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन 1 जून से 2 जून तक जारी रहेंगे। जो छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक Answer Book के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 12वीं की आन्सरशीट की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 700 रुपए प्रत्येक आन्सरबुक के लिए चुकाने होंगे।

ये रहा पूरा प्रोसेस

जिन भी उम्मीदवारों ने मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किए हैं, वे ऑनलाइन  मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के ओर से  यदि कोई और आवेदन करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षक,  मूल्यांकनकर्ता, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी किसी अन्य अधिकारी आदि की पहचान से संबंधित सभी जानकारी को ब्लॉक करने के बाद लॉग इन अकाउंट में उत्तर पुस्तिकाओं की Scanned फोटोकॉपी प्रदान की जाएगी। जिसके बाद छात्र किसी प्रश्न पर दिए गए अंक पर चुनौती भी दे सकते हैं। साथ ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कब शुरू होगा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन?

उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन समाप्त होने के बाद सीबीएसई रिवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करेगा। 10वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 9 जून से शुरू होंगे। छात्र 10 जून तक आवेदन कर पाएंगे। वहीं 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 6 जून से शुरू होगा, अंतिम तिथि 7 जून 2024 है। बता दें कि दसवीं मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन 24 मई तक जारी थे। वहीं 12वीं के लिए मार्क्स वेरीफिकेशन का एप्लीकेशन पोर्टल 21 मई को ही बंद हो चुका है।

ऐसे करें आवेदन

आन्सरबुक की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद परीक्षा संगम पोर्टल पर जाएं। School (गंगा) के ऑप्शन को चुने। स्कूल डिजिलॉकर और पोस्ट एग्जाम एक्टिविटी के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रि-चेकिंग एवं रि-वैल्यूएशन के लिंक पर क्लिक करें। यहाँ जाकर आप आवेदन कर पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews