CBSE Exam 2024: सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, स्कूल समय से भेजें बोर्ड परीक्षा के प्रश्नों पत्र पर फीडबैक, ये है वजह

cbse announcement 2024

CBSE Exam 2024: सीबीएसई की 10वीं और 12 बोर्ड परीक्षा जारी है। इसी बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों और अभिभावकों को लगातार अलर्ट कर रहा है। अब बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। नोटिस में स्कूलों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों पर राय साझा करने की सलाह दी गई है।

बोर्ड ने क्या कहा?

गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में सीबीएसई ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया कि वे OECMS में बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर अपनी अपनी टिप्पणी सीबीएसई को भेजें। बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन के 20 हजार से अधिक स्कूल जुड़े हुए हैं।

सीबीएसई ने क्यों जारी किया नोटिस?

दरअसल, इस साल कुछ स्कूलों द्वारा अलग-अलग ईमेल आईडी पर टिप्पणियां भेजी गई, जो इस उद्देश्य के लिए नहीं बनी हैं। कुछ स्कूलों ने कई दिनों बाद ऑब्जरवेशन भेजा। वहीं कुछ का फीडबैक स्पष्ट नहीं था। जैसे कि प्रश्न सही है या नहीं? प्रश्न में जो उत्तर गलत है, उसका उल्लेख भी नहीं किया जाता।

स्कूलों को दी ये सलाह

स्कूलों को अपनी टिप्पणी OECMS पर अपलोड करनी चाहिए। यदि किसी मुद्दे क स्पष्ट करना हो या किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो ईमेल आईडी qpobservation@cbseshiksha.in पर इस बात की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों को परीक्षा के दिन ही प्रश्न पत्रों अपनी राय भेजने को कहा है। हालांकि यदि कोई स्कूल समय पर फीडबैक नहीं भेज पाता है तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews