CBSE Exam 2024: छात्रों के लिए काम की खबर, बोर्ड परीक्षा में आए सिलेबस से बाहर के प्रश्न तो क्या करें? जानें सीबीएसई का नियम

cbse news

CBSE Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं कि परीक्षा जारी है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों के नए-नए निर्देश जारी कर रहा है। छात्र परीक्षा की तैयारी सिलेबस के हिसाब से करते हैं, लेकिन क्या करें यदि एग्जाम में प्रश्न सिलेबस से बाहर के आए या प्रश्न पत्र में गलती मिले? ज्यादातर छात्रों को इस बात की चिंता सताती है। आपको बता दें कि इस समस्या का समाधान भी सीबीएसई लेकर आया है। नए प्रोटोकॉल के तहत छात्र आसानी से प्रश्न पत्र के गलतियों के खिलाफ सवाल उठा सकते हैं।

प्रश्न पत्र में गलती होने पर छात्र क्या करें?

  • छात्र तुरंत करें ये काम:- प्रश्न पत्र में गलती की जानकारी छात्र सबसे पहले निरीक्षक को दें। जिसके बाद पर्यवेक्षक आपके संदेह की जानकारी बोर्ड ऑथॉरिटी को देंगे।
  • तैयारी होगा नया मार्किंग स्कीम:- प्रश्न पत्र में असमानता और गलती मिलने पर नया मार्किंग तैयार किया जाएगा। दसवीं और बारहवीं के शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर भी मार्किंग स्कीम तैयार किया जाएगा।
  • प्रशिक्षक को करना होगा ये काम:- प्रशिक्षक को प्रश्न पत्र का रिव्यू रिपोर्ट सीबीएसई को भेजना होगा। यह रिपोर्ट शिक्षक परीक्षा के दिन ही बनाएंगे और भेजेंगे। जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, गलतियों, पेपर की क्वालिटी और प्रश्न पत्र सिलेबस से हैं या नहीं, इसकी जानकारी होनी चाहिए।

बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक अनिवार्य

13 मार्च को 10वीं और 2 अप्रैल को 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। इस बार सीबीएसई ने परीक्षा और रिजल्ट के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने होंगे। साथ में इंटरनल परीक्षा पास करना भी जरूरी होगा। इस बार बोर्ड द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में प्रतिशत और रैंकिंग की जानकारी नहीं होगी। सीबीएसई टॉपर की घोषणा भी नहीं करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews