CBSE Exam : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, इस तरह मिलेगा लाभ, बोर्ड परीक्षा पर जानें नई अपडेट

cbse exam 2024

CBSE Exam 2023 : सीबीएसई द्वारा छात्रों के लिए बड़ी तैयारी की गई है। दरअसल बोर्ड परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेज के सत्यापन पर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, जो छात्रों के लिए जानना बेहद आवश्यक है। सीबीएसई द्वारा अपने सिस्टम में लगातार बदलाव किया जा रहा है। पढ़ाई, परीक्षा पैटर्न और तरीके को लेकर सिलेबस तक में बदलाव किए गए हैं। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। 10वीं -12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सीबीएसई ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर छात्रों को जानकारी दी है।

ऑनलाइन मोड में दस्तावेज का सत्यापन

जारी नोटिस के तहत सीबीएसई 10वीं-12वीं के दस्तावेज का सत्यापन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। 2001 से लेकर 2022 तक के दस्तावेज डिजिलॉकर एप पर अपलोड कर दिए गए हैं। अब छात्र अपने सत्र के अनुसार दस्तावेज का सत्यापन कर सकेंगे। वहीं अंकपत्र और प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन डीजी लॉकर पर ही किया जाएगा।

मामले में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेते हैं। हालांकि नौकरी के समय भी उन्हें अपने मार्कशीट और प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड के पास आना पड़ता है। हालांकि अभी तक काम दिल्ली मुख्यालय से होता था लेकिन अब छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

2001 से लेकर 2022 तक के दस्तावेज डिजिलॉकर एप पर अपलोड

सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के जरूरी दस्तावेज डिजिलॉकर ऐप पर अपलोड किए गए हैं। छात्र वहीं से वेरिफिकेशन करवा सकेंगे। हालांकि मार्कशीट और प्रमाण पत्र के क्यूआर-कोड छात्रों को देने होंगे। 2001 से 2022 के सभी छात्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

टोल फ्री नंबर जारी

इससे पहले सीबीएसई 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी की गई है। सीबीएसई के छात्रों को साइकोलॉजिकल मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान ले सकेंगे। छात्र परीक्षा के जुड़े किसी भी तैयारी सहित स्ट्रेस-फ्री तैयारी टाइम और स्ट्रेस मैनेजमेंट, सीबीएसई ऑफिस से जुड़े कांटेक्ट नंबर आदि हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1800 118 004 पर कॉल करना होगा।

इसके लिए बोर्ड द्वारा सभी स्कूल प्राचार्य को चिट्ठी जारी कर दी गई है। दो भाषा हिंदी और अंग्रेजी में छात्र को मदद उपलब्ध कराई जाएगी। पॉडकास्ट भी तैयार किया गया है। जो छात्र द्वारा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुना जा सकेगा। काउसिलिंग का समय सुबह 9:30 से 5:30 तक रखा गया है। हालांकि यह बिल्कुल मुफ्त काउंसलिंग होगी। जिसमें देशभर के 84 प्रिंसिपल और प्रोफेसर शामिल रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews