छात्रों के लिए CBSE ने शुरू की खास सुविधा, दूर होगा बोर्ड रिजल्ट का तनाव, ऐसे उठायें लाभ, देखें नोटिस

सीबीएसई ने बोर्ड रिजल्ट को देखते हुए मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं शुरू की है। छात्र 20 मई तक इस सुविधा का लाभ छात्र और अभिभावक उठा सकते है।
cbse news

CBSE Board News: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 87.98% छात्र पास हुए हैं । लेकिन कई छात्र ऐसे हैं जो किसी कारण परीक्षा में अपनी उम्मीदवार के मुताबिक अंक प्राप्त नहीं किए और रिजल्ट को लेकर चिंतित हैं। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जो 10वीं और 12वीं के बाद के प्लान को लेकर टेंशन में हैं। ऐसे ही छात्रों के लिए केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड ने साइकोलॉजिकल काउन्सलिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिस जारी कर दी है।

24×7 के लिए परामर्श सेवाएं शुरू

नोटिस के मुताबिक मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं (Psychological Counselling Service) की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। जो पूरे एक हफ्ते तक चलेगी। 20 मई तक छात्र और अभिभावक इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा 24x 7 की होगी। बोर्ड ने कहा, ” सीबीएसई ने रिजल्ट की घोषणा को देखते हुए निःशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं 14 मई से एक सप्ताह के लिए शुरू कर रहा है ।”

दो फेज में होती है काउन्सलिंग

बता दें कि पिछले 26 वर्षों से सीबीएसई मनोवैज्ञानिक चुनौतियों से निपटने में छात्रों और अभिभावकों की मदद करने के लिए Counselling Service दे रहा है। काउन्सलिंग सेवाओं की शुरुआत कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए वर्ष 1998 में हुई थी। इसका आयोजन दो फेज में होता है। पहला फेज बोर्ड एग्जाम से पहले और दूसरा फेज रिजल्ट के बाद शुरू होता है।

स्पेशल टीम गठित

बोर्ड ने बताया कि दूसरे चरण में प्राचार्यो समेत 65 पेशेवरो की एक व्यापक टीम को प्रशिक्षित किया गया है। परामर्शदाता, सीबीएसई से संबद्ध सरकार और निजी स्कूलों के विशेष शिक्षक एक सप्ताह के लिए टेली-काउन्सलिंग राउन्ड प्रदान करेंगे।

ऐसे उठायें लाभ

स्ट्रेस और ऐंगज़ाइइटी से संबंधित मदद और परामर्श के लिए छात्र एक सप्ताह तक देश के किसी भी कोने से टोल फ्री नंबर 1800-11-80004 पर संपर्क कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए परामर्श लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/prunit_temp/index.html पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews