
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम (CBSE Single Girl Child Scholarship) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। दसवीं पास छात्राएं इस मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उठा सकती है। ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 है।
जिन छात्राओं ने पिछले साल सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है और और कक्षा 11वीं में 70% तक प्राप्त किए हैं। वे स्कीम को रिन्यू करवा सकती हैं। बता दें कि इस स्कीम का उद्देश्य उन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देने में अभिभावकों के प्रयास को मान्यता देना और मेघावी छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 2 वर्षों यानि कक्षा 11वीं और 12वीं तक इसका लाभ मिलता रहेगा। पेमेंट ECS या एनईएफटी के जरिए होगा।
कौन उठा सकता है स्कीम का लाभ?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा के आधार पर मेरी सूची तैयार की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष के दौरान ट्यूशन फीस 2500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं 11वीं और 12वीं में प्रति माह 3,000 रुपये से अधिक फीस नहीं होना चाहिए। हालांकि NRI छात्राओं के ट्यूशन फीस अधिकतम 6,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। इस स्कीम का लाभ केवल भारतीय नागरिक की उठा सकते हैं। वर्ष 2025 में सीबीएसई 10वीं परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ही विचार किया जाएगा। परिवार की इनकम सालाना 8 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर स्कॉलरशिप टैब पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
- यहां सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप फ्रेश एप्लीकेशन या रिन्यूएबल के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा दसवीं रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। आवेदन पत्र को सही-सही भरें।
- फीस स्लिप, इनकम सर्टिफिकेट, फोटोग्राफ, पासबुक इत्यादि जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। साइज और फॉर्मेट का खास ख्याल रखें।
- आवेदन पत्र को जमा करें। कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
- नियमित तौर पर एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करते रहें।

