9वीं-10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE करेगा AI मेंटरिंग सेशन का आयोजन, नहीं लगेगी फीस, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

AI पढ़ने वाले छात्रों के लिए अपडेट आई है। सीबीएसई बोर्ड विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन करेगा। इस संबंध में नोटिस भी जारी हो चुका है। इस दौरान छात्रों को इस विषय के संबंधित सवालों के जवाब मिलेंगे।
CBSE nasha mukt yuva talkathon

कक्षा 9वीं और 12वीं में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को एक ऑप्शनल विषय के रूप में ऑफर करता है। लाखों छात्र इस विषय को वर्तमान में पढ़ रहे हैं। बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीबीएसई इंटेल के सहयोग से AI को लेकर ऑनलाइन मेंटरिंग सेशन (CBSE AI Mentoring Session) का आयोजन करने जा रहा है। तारीख और समय का ऐलान हो चुका है।

सीबीएसई ने एआई पढ़ने वाले छात्रों को इस मेंटरिंग सत्र के लिए आमंत्रित किया है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें पंजीकरण की लिंक साझा की गई है। बोर्ड ने इस मार्गदर्शन को लेकर स्कूलों से फ़ीडबैक भी मांगा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सेशन में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।

कब होगा सेशन का आयोजन?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेंटरिंग सेशन का आयोजन 11 मार्च 2025 को शाम 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक होगा। इसके लिए कक्षा 9वी और दसवीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। सेशन के दौरान छात्रों को मेंटरशिप सहायता प्रदान की जाएगी। उनके प्रश्नों और स्पष्टीकरण को संबोधित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

छात्र आसान स्टेप्स को फॉलो करके मेंटरशिप सेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। गूगल फॉर्म में नाम, स्कूल का नाम, जिला, कक्षा इत्यादि जानकारी दर्ज करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद रजिस्टर ईमेल आईडी पर आमंत्रण भेजे जाएंगे। छात्र नोटिस में दिए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आवेदन कर सकते हैं।

स्कूलों को दी ये सलाह

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ai4cbse@gmail.com से संपर्क करने की सलाह दी है। इच्छुक स्कूल अपना फ़ीडबैक भी इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।

ये रहा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews