केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहानी वाचन प्रतियोगिता 2026 का ऐलान किया है स्टोरी टेलिंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थी इसका हिस्सा बन सकते हैं। कैटेगरी वाइज विषय और नियमों की घोषणा भी हो चुकी है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चार कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें प्रिपेरटरी स्टेज, मिडिल स्टेज, सेकेंडरी स्टेज (फेज 1) और सेकेंडरी स्टेज (फेज-2) शामिल है। प्रतियोगिता में तीन चरण शामिल होंगे।
कक्षा 3 से लेकर 12वीं के स्टूडेंट इसका हिस्सा बन सकते हैं। प्रारंभिक स्टेज में कक्षा 3 से 5 के छात्रों को शामिल किया गया है, इन्हें 2 मिनट तक की अवधि का वीडियो जमा करने की अनुमति होगी। मिडिल स्टेज में कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों को रखा गया है, इनके लिए वीडियो की अवधि 2 से 3 मिनट निर्धारित की गई है। सेकेंडरी स्टेज फेज 1 में कक्षा 9 से 10 और सेकेंडरी स्टेज (फेज-2) में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा। दोनों चरणों वीडियो की अवधि 3 से 4 मिनट निर्धारित की गई है। हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं का विकल्प दिया जाएगा।
तीन स्तर में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता स्कूल, रिजनल और नेशनल लेवल पर आयोजित होगी। सबसे पहले प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए 24 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर का निर्धारित की गई है। स्कूल सभी चार श्रेणियों के लिए खुद ही कहानी सुनाने की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए प्रत्येक श्रेणी में एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को चुनकर सीबीएसई स्टोरी टेलिंग वेब पोर्टल पर इसे अपलोड करेंगे। इसके बाद प्रतिभागी भागीदार का एक ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आगे क्या होगा?
स्कूल लेवल के बाद क्षेत्रीय सत्र प्रतियोगिता 6 नवंबर से लेकर 20 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन सीबीएसई स्टोरी टेलिंग ऐप के जरिए डिजिटल रूप में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं के चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में टॉप 10 प्रविष्टियों को चुना जाएगा। नेशनल लेवल पर चयनित टॉप प्रविष्टियों का राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा डिजिटल रूप से मूल्यांकन किया जाएगा। विजेताओं को उनके पंजीकृत ईमेल पर एक ऑनलाइन प्रमाण पत्र भेजा जाएगा।
विद्यालय स्तर प्रतियोगिता आयोजित करने और प्रत्येक श्रेणी से एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन करने के बाद स्कूल सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करेंगे। रजिस्ट्रेशन सीबीएसई स्टोरी टेलिंग पर पोर्टल “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के जरिए होगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए 011-24050618 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पर mailto:cbsestorytelling2425@gmail.com ईमेल भी भेजा जा सकता है।
