शिक्षकों की योग्यता को लेकर CBSE सख्त, स्कूलों को नोटिस जारी, दिए ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने सभी एफिलेटेड स्कूलों को शिक्षकों की योग्यता से संबंधित दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। नियमों का उल्लंघन करने पर बोर्ड सख्त कार्रवाई करेगा। विद्यालयों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 
cbse

CBSE Board News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा की योग्यता को लेकर एक बार फिर सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने वर्ष 2021 में ही एफिलेटेड स्कूलों को स्टाफ डिटेल्स को सर्वजिनक करने और वेबसाइट बनाने का निर्देश जारी किया है। लेकिन कई स्कूल अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

इस संबंध सीबीएसई ने सर्कुलर जारी किया है। जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को वेबसाइट विकसित करने शिक्षकों की योग्यता से जुड़े जानकारी दस्तावेजों के साथ अपलोड करने को कहा है। इस संबंध में बोर्ड पहले भी कई बार निर्देश जारी कर चुका है।

सीबीएसई ने क्या कहा? 

नोटिस में बोर्ड ने कहा, “बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद यह देखा गया है कि कई संबद्ध स्कूलों के पास अभी भी एक कार्यात्मक वेबसाइट नहीं है। कुछ स्कूलों के पास वेबसाइट तो है लेकिन अनिवार्य सार्वजनिक प्रकटीकरण  के तहत वांछित जानकारी और दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं। कुछ स्कूलों ने वांछित जानकारी और दस्तावेज अपलोड तो कर दिए हैं लेकिन इन दस्तावेजों के लिंक एक्टिव ही नहीं है। कुछ स्कूलों ने निर्धारित जानकारी और दस्तावेज अपलोड किए हैं, लेकिन उनका आइकॉन या लिंक उनके मुख्य होम पेज पर प्रमुखता से प्रदर्शित नहीं होता है।”

30 दिनों के भीतर पूरा करें काम, वरना लगेगा जुर्माना- सीबीएसई 

जिन स्कूलों ने अब तक निर्देशों का पालन नहीं किया है उन्हें बोर्ड ने आखिरी अवसर प्रदान करने का फैसला लिया है। सर्कुलर जारी होने के 30 दिनों के भीतर सभी निर्धारित जानकारी और दस्तावेजों को स्पष्ट और पूर्ण तरीके से अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर संबद्धता उपनियमों के अध्याय 13 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी स्कूलों को जुर्माना भी लगाया जा सकता है।  जिन स्कूलों ने निर्देशों का पालन किया है उन्हें दोबारा वेबसाइट पर जाकर जानकारी और दस्तावेजों को चेक करने का निर्देश दिया गया है। कोई गलती निकालने पर अपडेट करने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews