CBSE Warning: बड़ी अपडेट, फर्जी सिलेबस और सैंपल प्रश्न पत्र को लेकर सीबीएसई ने जारी किया अलर्ट, छात्रों को दी ये सलाह

सैंपल प्रश्न पत्रों और पाठ्यक्रम से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोर्टल और वेबसाइट को लेकर सीबीएसई ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है।
cbse news

CBSE Warning: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने पूरक परीक्षा शुरू होने से छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड ने अपनी गतिविधियों ने संबंधित भ्रामक जानकारी के प्रसार को लेकर छात्रों को आगाह किया है। साथ ही विद्यार्थियों को ऐसे ऑनलाइन पोर्टल से दूर रहने की सलाह दी है, जो सिलेबस और सैंपल पेपर को लेकर गलत जानकारी फैलते हैं।

सीबीएसई ने क्या कहा?

नोटिस में बोर्ड ने कहा, “हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइटें सैंपल प्रश्न पत्रों, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों और गतिविधियों से जुड़ी आउटडेटेड लिंक और असत्यापित (Invalid) खबरें प्रसारित कर रहे हैं। ये लिंक और समाचार पत्र 2024-25 के लिए अपडेटेड जानकारी प्रदान करने का झूठा दावा करते हैं।”

छात्रों-अभिभावकों को सीबीएसई की सलाह

सीबीएसई ने छात्रों, स्कूलों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों ऐसे वेबसाइट और पोर्टल के झांसे में ना आने की सलाह दी है। बोर्ड ने संबंधित प्रामाणिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने को कहा है। बोर्ड ने कहा “जनता के हिट में हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि अनधिकृत स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी भ्रामक हो सकती हो। छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों के बीच भ्रम भी पैदा कर सकती है।”

अपडेट और जानकारी के लिए करें इन वेबसाइट/पोर्टल का इस्तेमाल

बोर्ड ने अपडेट और समाचार के कुछ आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल का सुझाव दिया है। जिसका इस्तेमाल विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं।

  • सीबीएसई के विभिन्न पहलुओं से संबंधित जानकारी, सरकारी पहल, घोषणाएं, परिपत्र, नोटिस आदि के लिए छात्र मुख्य वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जा सकते हैं।
  • https://cbseacademic.nic.in/ पर शैक्षणिक और विकास कौशल की जानकारी मिलती है। सैंपल पेपर, विषय, पाठ्यक्रम और संबंधित संसाधन, प्रकाशन, कार्यक्रम और SAFAL आदि की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
  • रिजल्ट के जुड़े जानकारी के लिए https://results.cbse.nic.in/ होती है।
  • प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियों की जानकारी परीक्षा त्रिवेणी पोर्टल यानि https://cbseit.in/ पर मिलती है।
  • परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र परीक्षा संगम पोर्टल या https://parikshasangam.cbse.gov.in/ को विजिट कर सकते हैं।

cbse waring

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews