छात्रों के लिए जरूरी खबर, नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, स्कूलों को दी चेतावनी

shreshtha scheme, sarkari yojana

School News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। साथ ही कुछ स्कूलों को चेतावनी भी दी है। दरअसल, हाल ही में बोर्ड ने सभी विद्यालयों को एकेडमिक कैलेंडर अपनाने के निर्देश जारी किये थे। जिसके मुताबिक 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होना था। लेकिन कुछ स्कूलों नें निर्धारित तारीख से पहले ही सत्र का आरंभ कर दिया है।

सर्कुलर में सीबीएसई ने बोर्ड से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संस्थानों के प्रमुखों को अलर्ट किया। उन्हें हर साल 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू करने से बचने की सलाह दी है । इस मामले में बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि, “समय सीमा में सिलेब्स को पूरा करने के लिए सेशन को जल्द शुरू करना गलत है। ऐसा करने से छात्रों की चिंता बढ़ती है और उन्हें थकान होता है।” बता दें की कैलेंडर के मुताबिक सत्रारम्भ 31 मार्च-1 अप्रैल के बीच में होता है।

इसके अलावा सीबीएसई ने पेपर लीक से जुड़े अफवाहों के लिए भी निर्देश जारी किया है। बोर्ड के कथानुसार कुछ असमाजिक तत्व लगातार सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों पर निगरानी की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।  21 मार्च को 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने वाली हैं। वहीं 12वीं का अंतिम पेपर 5 अप्रैल को होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews