संविधान दिवस को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दिए ये निर्देश, मांगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर 

26 नवंबर को संविधान दिवस है। इस संबंध में सीबीएसई ने सर्कुलर जारी किया है। कुछ गतिविधियों का आयोजन करने की सलाह स्कूलों को दी है। 
cbse notice

CBSE Notice: हर साल 26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कुछ गतिविधियों का आयोजन करने का सुझाव भी दिया है। इसके अलावा मंथली रिपोर्ट भी मांगी है।

सीबीएसई ने स्कूलों से 26 नवंबर 2024 को सुबह सभा (Assembly) का आयोजन करने का अनुरोध किया है। ताकि विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराया जा सके। बोर्ड ने दीक्षा प्लेटफ़ॉर्म और ऑफिशियल वेबसाइट पर संविधान दिवस पर एक मॉड्यूल भी अपलोड किया गया है।

एक वर्ष की अवधि में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन (Constitution Day)

यह फैसला लिया गया है भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ को 1 वर्ष की अवधि तक मनाया जाएगा। इस अवधि के दौरान स्कूलों को मासिक आधार पर कुछ गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इन गतिविधियों की मंथली रिपोर्ट कुछ तस्वीरों के साथ बोर्ड ने मांगी है। जिसे स्कूल https://forms.gle/oyySs3S6qFUfSEFEA पर अपलोड कर सकते हैं।

स्कूल करें ये एक्टिविटी, सीबीएसई की सलाह (Central Board Of Secondary Education)

सीबीएसई ने स्कूलों में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित करके वार्ता/ चर्चा/ सेमिनार का आयोजन करने का सुझाव दिया है। स्कूल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, शिल्प, संविधान के महत्व पर भाषण इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर सकते हैं। सामुदायिक जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, सेल्फी प्वाइंट, मानव श्रृंखला, रैप गीत इत्यादि का आयोजन करने की सलाह भी बोर्ड ने स्कूलों को दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews