छात्रों के लिए जरूरी खबर, स्किल एजुकेशन को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दिए ये निर्देश, जानें डिटेल

सीबीएसई ने स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नोटिस जारी किया है। कुछ पहलों को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया है। आइए जानें बोर्ड ने क्या कहा?
CBSE nasha mukt yuva talkathon

CBSE News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के बीच अंतर को खत्म करने के लिए स्किल एजुकेशन को लेकर कई बड़े फैसले ले चुका है। एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव भी किए हैं। बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को कौशल शिक्षा से संबंधित सर्कुलर जारी किया है। साथ ही बोर्ड द्वारा किए गए कुछ पहलों लागू करने का निर्देश भी दिया है।

नोटिस में सीबीएसई ने कहा, ” स्कूलों बिना देरी इन पहलों को तत्काल लागू करने करने और अपने पाठ्यक्रम में कौशल शिक्षा को शामिल करें। व्यावसायिक विषयों को शुरू करें,  कौशल प्रयोगशाला स्थापित करें। व्यावहारिक शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए सक्रीय कदम उठाकर आपका स्कूल राष्ट्र के लिए कुशल और आत्मनिर्भर कार्य बाल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।” इतना ही बोर्ड ने सभी स्कूलों से प्रतिक्रिया, सुझाव और सफलता की कहानियाँ भी मांगी है।

स्किल एजुकेशन से जुड़ी इन पहलों को स्कूल करें लागू- सीबीएसई 

सीबीएसई ने कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों के लिए कौशल मॉड्यूल पेश किए हैं। छात्र एक शैक्षणिक सत्र में एक ही अधिक मॉड्यूल चुन सकते है। यह मॉड्यूल कक्षाओं के माध्यम से या हॉबी क्लब के माध्यम से ऑनलाइन पेश किए जाते हैं। इसमें एक ही विषय या अलग-अलग विषय शामिल हो सकते हैं। किसी भी कौशल मॉड्यूल को चुनने वाले छात्र अपने पहले मॉड्यूल से शुरू करेंगे और फिर अगले उपलब्ध मॉड्यूल पर जाएंगे। इसके लिए पोर्टल भी डेवलप किया है।कक्षा 9 से 10 में 22 कौशल विषय और 11वीं से 12वीं में 43 कौशल विषय का ऑप्शन बोर्ड द्वारा दिया जाता है। इन विषयों की सूची संबंधित नौकरी भूमिका से जुड़ी होती हो। स्कूलों में कौशल विषयों को बढ़ाने के लिए प्रयोगशालाओ को बनाने का निर्देश भी दिया गया है।

सेशन 2025-26 में स्किल एजुकेशन की शुरुआत करने वाले स्कूलों को सीबीएसई की सलाह 

सेशन 2025- 26 में कौशल विषय/कौशल मॉड्यूल शुरू करने की इच्छा रखने वाले स्कूलों को प्राप्त सहायता और मार्गदर्शन देने के लिए बोर्ड ने लिंक भी एक्टिव कर दिए हैं। जिसका इस्तेमाल करके स्किल एजुकेशन से संबंधित जानकारी बोर्ड को दे सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews