योग दिवस को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दी ये सलाह, इन गतिविधियों का होगा आयोजन, देनी होगी रिपोर्ट, देखें खबर

सीबीएसई ने योग दिवस के लिए कुछ गतिविधियों का सुझाव दिया है। गाइडलाइंस भी जारी की है। स्कूल इन एक्टिविटी से संबंधित रिपोर्ट भी बोर्ड को दे सकते हैं।
समय पर फीस न भरने पर क्या स्कूल दे सकते हैं छात्रों को सजा? जानें विद्यार्थी और अभिभावक के कानूनी अधिकार

AI Generated

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। कुछ गतिविधियों का सुझाव दिया है। इससे संबंधित गाइडलाइंस भी जारी की है, जिसका पालन विद्यालयों में किया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई ने सभी स्कूलों से विद्यार्थियों और सभी हितधारकों को इन गतिविधियों  में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध भी किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में घोषित किया है। दुनिया भर में मनाया जाएगा। यह समग्र स्वास्थ्य तंदरुस्ती और जीवनशैली के लिए योग के महत्व पर जोर देता है। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गतिविधियों से जुड़ी सभी जानकारी एक पोर्टल विकसित किया है। कॉमन योग प्रोटॉकल वीडियो 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। जिसकी लिंक CBSE ने नोटिस में साझा की है।

स्कूल कर सकते हैं इन गतिविधियों का आयोजन

छात्रों और शिक्षकों के लिए स्कूल योग वर्कशॉप और सेमीनार आयोजित कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन भी स्कूलों में किया जा सकता है।  आयुष मंत्रालय द्वारा  “MY Gov” प्लेटफार्म पर आयोजित प्रतियोगिताएं में भाग लेने के लिए भी विद्यालय छात्रों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, योग गीत और जिंगल प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि पैदा करने के लिए योग विषय पर क्विज और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी स्कूल आयोजित कर सकते हैं। ई-न्यूजलेटर, बुलेटिन या पत्रिका आदि में योग और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित लेख प्रकाशित भी कर सकते हैं। बोर्ड ने नमस्ते योग ऐप को डाउनलोड करने की सलाह भी दी है।

इन बातों का ख्याल रखना जरूरी 

गर्मियों की छुट्टी आदि के संबंध में समय-समय पर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए इन सुझावात्मक गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश सीबीएसई द्वारा दी गई है। इसके अलावा एक संचित रिपोर्ट दो से तीन तस्वीरों के साथ स्कूल आधारित पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews