CBSE Board: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी साझा करते हुए एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। परिणाम 13 मई को घोषित हो चुके हैं। इस नोटिस में बोर्ड ने रिजल्ट के लिए अपनाए जाने वाले ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में बताया है। बता दें कि सीबीएसई रिलेटिव सिस्टम के आधार पर रिजल्ट घोषित करता है।