IIT बॉम्बे ने किया बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता का ऐलान, छात्रों के लिए सुनहरा मौका, स्कूलों को CBSE का नोटिस जारी, जल्द करें आवेदन

सीबीएसई ने बिजनेस मॉडल प्रीतियोगिता को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे कर रहा है। कक्षा 6 से 12वीं के स्टूडेंट्स इसमें भाग ले सकते हैं। 
Gujarat Board Result 2026

AI Generated Image

आईआईटी मुंबई के एंटरप्रेन्योरशिप सेल ने “यूरेका जूनियर 2025” का ऐलान किया है। यह एशिया का सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता है। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी एफिलेटेड स्कूलों को नोटिस जारी किया है। छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देना है। ताकि उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए व्यावसायिक समाधान बनाने, विचार करने और नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। स्टूडेंट 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अंतिम चरण यानी ग्रैंड फाइनल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आईआईटी बॉम्बे में आयोजित किया जाएगा। बाकी सभी चरण ऑनलाइन मोड में होंगे।

फीस की जरूरत भी नहीं

खास बात यह है कि इस बिजनेस मॉडल कंपटीशन में शामिल होने के लिए छात्रों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स अपने व्यवसाय मॉडल को प्रस्तुत कर सकते हैं। अनुभाविक व्यावसायिक पेशेवरों से मार्गदर्शन, व्यवसाय योजना, विकास कौशल निर्माण कार्यशालाएं और बूट कैंप जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ecell.in/eurekajunior/ पर जाएं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। छात्र को लोगिन करने और अनिवार्य क्विज का प्रयास करने के लिए में क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। यदि स्टूडेंट के पास पहले से ही एक टीम है, तो प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण होगा। प्रतियोगिता के बाद के चरण में टीम गठन की सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्रों को मार्गदर्शन देने में रुचि रखने वाले शिक्षक ई-पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews