स्कूलों में 1 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा, CBSE ने जारी किया नोटिस, दिए ये निर्देश, 17 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

सीबीएसई ने स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर स्कूलों प्रमुखों को नोटिस जारी जारी किया है। निर्देश भी दिए हैं।
cbse news

Swachhata Pakhwada in School: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्वच्छता पखवाड़ा को सम्बद्ध स्कूलों के प्रमुख को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किया है। 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होगा। सीबीएसई ने 17 सितंबर 2024 तक इस दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट भी मांगी है।

बता दें कि भारत सरकार वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है। जिसमें लाखों बच्चे, पदाधिकारी और समुदाय सदस्य शामिल होते हैं। सीबीएसई बी स्कूलों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने की सलाह दी है। इसे उचित तरीके से मनाने के लिए साफ-सफाई, स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान और अन्य संबंधित गतिविधियों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। 15 सितंबर को गतिविधियों या प्रतियोगिताओं के विजताओं को पुरुस्कार दिया जाएगा।

स्कूल कर सकते हैं ये गतिविधियां (Suggested Activities By CBSE)

बोर्ड ने स्कूलों को सभी प्रकार की अपशिष्ट सामग्री जैसे की स्वच्छता अपशिष्ट, प्रयुक्त और निपटाए गए मास्क, टूटे हुए फर्नीचर, अनुपयोगी उपकरण, निष्क्रिय वाहन आदि को स्कूल परिसर से हटाने की सलाह दी है। परिसर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध भी लगा सकते हैं। 3R यानि रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल सिद्धांत का पालन करने को कहा है। इसके अलावा रोज सफाई और कितनुशोधन करने की सलाह भी दी गई है।

सीबीएसई ने जारी स्वच्छता पखवाड़ा का एक्शन प्लान (Swachhata Pakhwada Action Plan)

  • 1 सितंबर- स्वच्छता शपथ दिवस
  • 2 से 3 सितंबर- स्वच्छता जागरूकता दिवस
  • 4 से सितंबर- कम्युनिटी आउटरीच डे
  • 6 सितंबर- ग्रीन स्कूल ड्राइव डे
  • 7 से 8 सितंबर- स्वच्छता भागीदारी दिवस
  • 9 से 10 सितंबर- हैंडवॉश दिवस
  • 11 सितंबर- व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस
  • 12 सितंबर- स्वच्छता स्कूल प्रदर्शनी दिवस
  • 13 से 14 सितंबर- स्वच्छता एक्शन प्लान दिवस
  • 15 सितंबर- पुरुस्कार वितरण दिवस
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews