राष्ट्रीय योग ओलंपियाड को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दी ये सलाह, 10 जून तक आवेदन का मौका

सीबीएसई ने नेशनल योग ओलंपियाड को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन की तारीख की जानकारी दी गई है। इसका आयोजन अलग-अलग चरणों में होगा। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड (National Yoga Olympiad) को लेकर सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया है। प्रधानाचार्यों को इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी छात्रों के बीच साझा करने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश भी दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया 10 जून तक जारी रहेगी। स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट https://www.nyoncert.in/registration2026/register.php पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस साल नेशनल योग ओलंपियाड का आयोजन 15 से लेकर 18 जून तक किया जाएगा। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। ताकि स्कूलों में योग को बढ़ावा मिल सके।

इस ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों में फिजिकल, इमोशनल और मेंटल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है। साथ ही ओलंपियाड के जरिए योग प्रैक्टिस, जिंदगी में इसके इस्तेमाल की समझ को भी विकसित करने में मदद करता है। इस ओलंपियाड के दौरान आसन, प्राणायाम, क्रिया, ध्यान, बंध जैसे योग प्रैक्टिस को एक्सेस किया जाता है।

क्या है पात्रता?

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और एनएसएफ-एससी 2013 के मुताबिक नेशनल योग ओलंपियाड 2026 ऑनलाइन में लड़की और लड़कियां दोनों ही शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रिपेरटॉरी स्टेज, मिडल स्टेज और सेकेंडरी स्टेज शामिल होंगे। यह सुनिश्चित कर सकते हैं की विशेष जरूरत वाले छात्र नेशनल ओलंपियाड ऑनलाइन सक्रिय रूप से भाग लें।

हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में इस ओलंपियाड को आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागी किसी एक भाषा को सेलेक्ट कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान करने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

आयु और कक्षा के हिसाब से 4 स्टेज होंगे 

प्रिपेरटॉरी स्टेज में कक्षा 3 से लेकर पांचवी के छात्र शामिल होंगे। लड़की और लड़कों दोनों की आयु सीमा 8 से लेकर 11 वर्ष के बीच होगी। मिडिल स्टेज में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं के छात्र शामिल होंगे। लड़के और लड़कियों की आयु सीमा 11 से लेकर 14 वर्ष के बीच होगी। वहीं सेकेंडरी स्टेज-1  में कक्षा 9वीं और दसवीं के छात्र शामिल होंगे।  सेकेंडरी स्टेज 2 में 11वीं और 12वीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews