CBSE News: कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए जरूरी खबर, रिपोर्ट कार्ड में होगा बड़ा बदलाव, यहाँ जानें

CBSE News: कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए जरूरी खबर, रिपोर्ट कार्ड में होगा बड़ा बदलाव, यहाँ जानें

Teacher assisting a school girl in computer class

CBSE News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई छात्रों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ले अंतर्गत आने वाले स्कूलों में काम्पॉजिट रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। यह योजना सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए लागू किया जाएगा। इससे बच्चों के गुणों, प्रतिभा, कमजोरी और मजबूती का उल्लेखय उनके रिपोर्ट कार्ड के आधार पे नहीं होगा। इसका बदलाव का असर देश के 60 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पर होगा।

9वीं और 12वीं कक्षा के भी बनेंगे विशेष रिपोर्ट रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक बुनियादी और समरूप आंकड़ों को जुटाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ प्रिंसिपल भी भी अहम भूमिका होगी। उनकी राय और आकलन के फॉर्मेट को आखिरी रूप दिया जाएगा। यदि जरूरत हुई तो स्वीकृति के लिए इसे राज्यों और केन्द्रीय शासित प्रदेशों के साथ शेयर भी किया जाएगा। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिफारिशों पर होने जा रहा है। वहीं कक्षा 9वीं  से 12वीं के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड (Composite Report Card) के फॉर्मेट को ढांचागत तैयार किया जाएगा।

74 स्कूलों में शुरू होगी योजना

मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल शिक्षा मंत्रालय पायलट परियोजना के आधार पर इस नई योजना को 74 स्कूलों में शुरू कर सकता हसी। जिसमें 16 सरकारी स्कूल, 33 प्राइवेट स्कूल और 25 केन्द्रीय विद्यालय है। इस योजना पर दैनिक आधार पर नजर भी रखी जाएगी। नई शिक्षा नीति की यह योजना के तहत हर क्लास में छात्रों के स्किल्स का टेस्ट लिया जाएगा। उनके इस सेल्फ असेस्मेंट मेंन खुद के साथ-साथ उनके टीचर्स, प्रिंसिपल और अभिभावकों का भी योगदान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews