CBSE का अहम नोटिस: 27 अक्टूबर तक करें LOC डेटा में सुधार, छात्र-अभिभावक रखें इन बातों का ख्याल

सीबीएसई ने LOC डेटा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डेटा में सुधार के लिए पोर्टल खुल चुका है। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी डेटा जमा करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। अब केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में सुधार का मौका दिया है। इस संबंध में सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। LOC डेटा करेक्शन का विंडो 13 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद उम्मीदवारों को संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा।

नोटिस में बोर्ड ने कहा, “उपरोक्त कार्यक्रम के मुताबिक सुधार विंडो शुरू करके सीबीएसई एक बार फिर स्कूलों/अभिभावकों/ छात्रों को यह सुनिश्चित करने का मौका दे रहा है कि LOC में छात्रों का केवल सही उत्तर ही भर जाए। इससे परीक्षाओं के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।”

क्या-क्या सुधार सकते हैं?

18 सितंबर 2025 के नोटिस के जरिए सभी एलओसी के लिए करेक्शन पोर्टल की जानकारी दी थी। जिसके मुताबिक एलओसी जमा होने के बाद, अभिभावकों और उम्मीदवारों को एक डेटा सत्यापन पर्ची जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स इस दौरान जन्मतिथि, नाम, माता-पिता का नाम या विषय में कोई गलती मिलने पर सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई ने इससे संबंधित गाइडलाइंस जारी की है, जिसका पालन अनिवार्य होगा।

इन बातों का ख्याल रखना जरूरी 

बोर्ड ने एलओसी डेटा सही हो यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अभिभावकों को दी है। छात्र और पैरेंट्स यह चेक जरूर करें कि नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि जैसे पर्सनल जानकारी सही ढंग से भरा गया है या नहीं। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि की नाम हमेशा विस्तृत फॉर्म में भरा जाए न की शॉर्ट फॉर्म में, वरना भविष्य में परेशानियां भी हो सकती है। सरनेम को शामिल जरूर करें। कई देशों में यह उपनाम अनिवार्य होता है। जन्मतिथि भी सही होनी चाहिए। यदि आपके वार्ड को पासपोर्ट जारी किया गया है तो इसमें दिए गए विवरण की जांच भी डेटा जमा करते समय जरूर करें।

कक्षा 10 और 12वीं की एलओसी में विषयों को सावधानीपूर्वक भरें। क्योंकि सुधार के लिए निर्धारित समय के बाद बदलाव का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। एलओसी के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। एलओसी में दर्ज किए गए विषयों की परीक्षा में ही बैठने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews