CBSE की खास पहल: पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी छात्रों की आवाज, स्कूलों को नोटिस जारी

सीबीएसई ने छात्रों को पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पहल का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को आमंत्रित किया है। स्कूलों को इससे संबंधित नोटिड भी जारी किया गया है। आइए जानें बोर्ड ने क्या कहा?
cbse news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों के लिए खास पहल की है। अब अलग-अलग शैक्षणिक और परामर्श संबंधित विषयों पर आधारित शैक्षिक पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट में भाग लेने का अवसर छात्रों को मिलेगा। इनका आंतरिक विकास भी शुरू कर दिया गया है। ये पॉडकास्ट यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। जिससे अब स्टूडेंट्स भी जुड़ सकते हैं। सीबीएसई की यह पहल छात्रों को खुद के विचारों को अभिव्यक्त करने और सीबीएसई के आउटरीच प्रयासों में योगदान के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा।

सीबीएसई ने इस विशेष पहल को सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विद्यालयों से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध भी किया है। पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पहल का उद्देश्य छात्रों अभिभावकों और स्कूलों को सार्थक मार्गदर्शन, जागरूकता और मदद प्रदान करना है। शॉर्ट वीडियो, ऑडियो इंटरैक्शन, प्रशंसा पत्र और वार्तालापों के जरिए से छात्रों की आवाज को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। इनका इस्तेमाल सीबीएसई के ऑफिशियल सोशल मीडिया पॉडकास्ट/कंटेंट और संचार में किया जा सकता है।

कौन बन सकते हैं हिस्सा?

कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के विद्यार्थी  इसका हिस्सा बन सकते हैं। अपने विचारों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। स्कूलों को इस कार्यक्रम के लिए स्टूडेंट्स को नॉमिनेट करना होगा। विद्यालय यह भी सुनिश्चित करना करेंगे कि स्टूडेंट स्पष्टवादी, आत्मविश्वासी और सोशल मीडिया कंटेंट/ पॉडकास्ट में भाग लेने में रुचि रखते हैं। इस  प्रोग्राम में भागीदारी पूरी तरीके से छात्रों की इच्छा पर निर्भर करती है। छात्रों के साथ-साथमाता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति भी जरूरी होगी।

स्कूल कब तक कर सकते हैं नॉमिनेट?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कूल नोटिस जारी होने के 10 दिनों के भीतर स्टूडेंट्स को नॉमिनेट कर सकते हैं। इसके लिए गूगल फॉर्म लिंक पर स्टूडेंट का नाम और डिटेल प्रोफाइल सीबीएसई को भेजना होगा। नॉमिनेशन डेडलाइन नजदीक है। विद्यालय छात्र और अभिभावक के साथ चर्चा करने के बाद इस फॉर्म को भर सकते हैं। कोई फीस भी नहीं लगेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews