स्कूलों को CBSE का अहम नोटिस, सेनबोसेक 2026 ई-पत्रिका के लिए आवेदन शुरू, 30 जुलाई है अंतिम तिथि

सीबीएसई ने सेनबोसेक ई-मैगजीन 2026 के लेख और कवर डिजाइन आमंत्रित किए हैं। छात्र और शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों को इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया गया है। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ई-पत्रिका सेनबोसेक (जनवरी-जून 2026) के लिए लेख और कवर डिजाइन आमंत्रित किए हैं। इससे संबंधित सर्कुलर सभी संबद्ध विद्यालयों के प्रमुखों को जारी किया गया है। स्टूडेंट और शिक्षक 30 जुलाई 2026 तक अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रश्न के लिए हेल्पडेस्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सीबीएसई ने कहा कि, “यह ई-पत्रिका शिक्षण संबंधित पद्धतियों, नवाचार और सफलता की कहानियों को साझा करने का एक प्लेटफार्म है।” इसकी शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और NCFSE 2023 के तहत की गई है। इस बार की थीम “सशक्त विद्यालय, सुरक्षित भविष्य” आपदा प्रबंधन का प्रभावी क्रियान्वयन” है। ताकि आपातकालीन स्थिति और आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए विद्यार्थियों के भीतर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

बोर्ड ने बताया कि इस संस्करण का उद्देश्य आपदा तैयारियों, सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों द्वारा की गई नवीन और प्रायोगिक पहलों को प्रदर्शित करना है। सीबीएसई ने इसकी जानकारी सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच प्रसारित करने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा गया है।

4 सब-थीम शामिल 

ई-मैगजीन के लिए चार सब थीम्स भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें “जलवायु परिवर्तन, आपदा तैयारी और विद्यालयों में सेफ्टी ग्रिल”,  “सामुदायिक सहभागिता स्वास्थ्य आपातकाल और मनोवैज्ञानिक कल्याण”, “आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” और “कक्षा शिक्षण में आपका प्रबंधन का एकीकरण” शामिल है। इनमें से किसी भी एक को सेलेक्ट किया जा सकता है।

छात्रों और शिक्षकों के लिए अलग गतिविधि 

इसमें दो गतिविधि शामिल हैं- ए और बी। एक्टिविटी ए के लिए शिक्षक और प्रधानाचार्य को आमंत्रित किया गया है। हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में गूगल फॉर्म लिंक के जरिए प्रविष्टियां (लेख) भेजी जा सकती है। विशेषज्ञों द्वारा बेस्ट लेख का चयन किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है की प्रस्तुतियां अनिवार्य रूप से विद्यालयों द्वारा कार्यान्वित, वास्तविक गतिविधियों और कार्यनीतियों पर केंद्रित हो। लेखों में की गई पहलों, विद्यार्थियों, शिक्षकों को समुदाय की सहभागिता, प्राप्त परिणामों और मुख्य अधिगमों का स्पष्ट वर्णन हो। साथ ही आई जेनरेटेड कंटेंट पर कोई भी विचार नहीं किया जाएगा। प्रविष्टियों की मौलिकता अनिवार्य होगी।

एक्टिविटी-बी कवर डिजाइन प्रतियोगिता के लिए छात्रों को आमंत्रित किया गया है। जिसका विषय “सशक्त विद्यालय, सुरक्षित भविष्य: आपदा प्रबंधन का प्रभावी क्रियान्वयन” है। कलाकृतियों को एक गूगल फॉर्म के जरिए भेज सकते हैं। बेस्ट डिजाइन को सेनबोसेक जनवरी-जून 2026 संस्करण में कवर पेज पर दिखाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews