CBSE का अहम नोटिस: AI पढ़ने वाले छात्रों के लिए आयोजित होगा बूटकैंप, नहीं लगेगी कोई फीस

सीबीएसई ने बूटकैंप का ऐलान किया है। इसकी आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा। शेड्यूल जारी हो चुका है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से होगी। कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र इसका हिस्सा बन बनाएंगे। 
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एजुकेशन सेक्टर मेंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दे रहा है। जिसे लेकर अब तक बड़े कदम उठा चुका है। सीबीएसई ने अब ने कक्षा 9वीं और 11वीं  के स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन बूट कैंप का ऐलान किया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। इसमें केवल ऐसे छात्र भाग ले सकते हैं,  जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी सब्जेक्ट कोड 417 को पढ़ रहे हैं।

ऑनलाइन बूटकैंप का शेड्यूल जारी हो चुका है। स्कूल छात्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में रजिस्ट्रेशन की लिंक भी दी गई है। कार्यक्रम से संबंधित समस्या और फ़ीडबैक को स्कूल सीबीएसई को ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसलिए लिए ai4cbse@gmail.com पर ईमेल भेजना होगा।

कब होगा बूटकैंप का आयोजन?

ऑनलाइन बूट कैंप का आयोजन 4  सेशन में किया जाएगा। पहले सेशन का आयोजन 1 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक होगा। इसका समय सुबह शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्टूडेंट अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप के जरिए जुड़ पाएंगे। दूसरा सेशन 6 से लेकर 17 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं तीसरा सेशन 3 से लेकर 18 नवंबर के बीच और चौथा 1 से लेकर 16 दिसंबर के बीच आयोजित होगा।

इन बातों को भी जान लें विद्यार्थी 

इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। वेबीनार से जुड़े पार्टिसिपेशन लिंक को रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए ईमेल आईडी पर साझा किया जाएगा। यदि नोटिफिकेशन में दिया गया रजिस्ट्रेशन लिंक काम नहीं करता है तो इए कॉपी पेस्ट करके किसी भी ब्राउज़र पर पंजीकरण किया जा सकता है।

सीबीएसई करेगा इंडिया एआई इम्पैक्ट फेस्टिवल का आयोजन 

सीबीएसई नीति आयोग, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, शिक्षा मंत्रालय और इंटेल इंडिया के साथ मिलकर “इंडिया एआई इंपैक्ट फेस्टिवल” का आयोजन करने जा रहा है। 20 अगस्त को इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस कार्यक्रम का थीम “इनोवेशन फॉर सोशल इंपैक्ट” है। स्टूडेंट, एजुकेटर और शैक्षणिक संस्थान इसका हिस्सा बन सकते हैं। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुखों को इस बात की जानकारी शिक्षकों और छात्रों के बीच साझा करने को कहा है। साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध भी किया है।  आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews