सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वी के छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित, मार्किंग स्कीम भी जारी

cbse board exam 2024

CBSE Practical Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित हम नोटिफिकेशन जारी किया है। 1 जनवरी 2024 से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं 15 फरवरी 2024 से थ्योरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी परीक्षाओं की मार्किंग स्कीम भी जारी की है।

प्रैक्टिकल परीक्षा की मार्किंग स्कीम

कक्षा दसवीं के लिए कंप्यूटर, पेंटिंग, म्यूजिक, आईटी, सिक्योरिटी, हेल्थ केयर, मल्टीमीडिया और इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट जैसे प्रेक्टिकल सब्जेक्ट के लिए 50 अंक बोर्ड द्वरा निर्धारित किए गए हैं। वहीं गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सोशल साइंस जैसे विषयों के इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 होंगे। वही कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री, फिजिक्स, सायकोलॉजी, भूगोल, बायोटेक्नोलॉजी और फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। पेंटिंग, कमर्शियल आर्ट, डांस, होम साइंस जैसे विषयों के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है। (नोटिस के लिए यहाँ क्लिक करें )

बोर्ड परीक्षा पर अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 17 नवंबर तक जारी हो सकती है। हालांकि सीबीएसई ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। डेट शीट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews