प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, प्राइवेट स्टूडेंट्स जरूर जान लें

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 23 फरवरी से शुरू होंगे। सीबीएसई ने शेड्यूल के साथ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। जिसका पालन छात्रों और स्कूलों को करना होगा।
cbse practical exam 2026

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से लेकर 17 मार्च 2026 तक थ्योरी परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होंगी। इसके अलावा सीबीएसई ने कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की है। जिसका पालन अनिवार्य होगा।

कक्षा 12वीं के ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने 2025 के व्यावहारिक विषय के प्रैक्टिकल में दोहराव/थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में दोहराव/एब्सेंट कैटेगरी में रखा गया वे इसमें शामिल हो सकते हैं। 2024 में जिनके व्यावहारिक विषय के प्रैक्टिकल में दोहराव/ थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में दोहराव/ एब्सेंट कैटेगरी में रखा गया है, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 2023 से उससे पहले के स्टूडेंट जिन्होंने अपने प्रेक्टिकल सब्जेक्ट में प्राइवेट कैटेगरी के पूरे विषयों के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

जिन विषयों में प्रैक्टिकल हिस्सा नहीं है, उनके लिए कोई प्रोजेक्ट असेसमेंट/इंटरनल असेसमेंट नहीं किया जाएगा। प्रोजेक्ट असेसमेंट या इंटरनल असेसमेंट स्कोर मौजूद परीक्षा यानी 2026 में थ्योरी परीक्षा में मिले अंक के आधार पर कैलकुलेट किए जाएंगे।

छात्रों को सीबीएसई ने दी ये सलाह 

बोर्ड में छात्रों को पिछले वर्ष के रिजल्ट/मार्कशीट और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी है। छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय परीक्षा केंद्र द्वारा ही आवंटित कि जाएगी। और उन्हें सही समय पर वेन्यू पर रिपोर्ट करना होगा।

इन नियमों का पालन भी जरूरी 

रीजनल डायरेक्टर या ऑफिसर कक्षा बारहवीं के सभी स्टूडेंट्स के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर को नियुक्त करेंगे। इंटरनल एग्जामिनर और सेंटर सुपरिंटेंडेंट अपने स्कूल के टीचर शिक्षकों में से अप्वॉइंट करेंगे। यदि शिक्षक उपस्थित नहीं है, तो किसी करीबी स्कूल के शिक्षकों को इंटरनल एग्जामिनर के तौर पर अप्वॉइंट किया जा सकता है। प्रैक्टिकल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजी जाएंगी। एग्जामिनर को यह सुनिश्चित करना होगा की इसपर सारी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही दर्ज की जाए। परीक्षा खत्म होंने के बाद केंद्रों को अंक अपलोड करने होंगे। इसमें इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जामिनर के हस्ताक्षर भी होने चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews