CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

सीबीएसई ने ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। ये एग्जाम अगस्त 2024 में होंगे।
cbse news

CBSE Recruitment Exam Calendar 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। असिस्टेंट सेक्रेटरी, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। बता दें कि इस साल बोर्ड विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। सभी भर्ती परीक्षाएं ऑफलाइन मोड यानि ओएमआर शीट पर आधारित होगी। आइए जानें कौन-सी परीक्षा कब होगी:-

3 मई को होंगी ये दो परीक्षाएं

असिस्टेंट सेक्रेटरी (शैक्षणिक, ट्रेनिंग और स्किल एजुकेशन) भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2024 को मॉर्निंग शिफ्ट में होगी। इस दिन जूनियर ट्रांसलेशन भर्ती परीक्षा दोपहर के शिफ्ट में आयोजित होगी।

10 अगस्त को होने वाले एग्जाम

10 अगस्त को जूनियर अकाउंटेंट और अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। सुबह के शिफ्ट में Junior Accountant और दोपहर के शिफ्ट में अकाउंट्स ऑफिसर के एग्जाम आयोजित होंगे।

11 अगस्त को होगी ये परीक्षाएं।

11 अगस्त सुबह के शिफ्ट में असिस्टेंट सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। दोपहर में जूनियर इंजीनियर और अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा होगी।

रद्द हुई ये भर्तियाँ

डिजाइन एवं मल्टीमीडिया एवं मल्टीमीडिया में सहायक सचिव पद भर्ती को सीबीएसई ने रद्द कर किया है। ये कदम आवेदक की संख्या कम होने के कारण उठाया है। इस पद के लिए दो विषयों को रद्द करने का फ़ैसला लिया है। जिन भी उम्मीदवारों से भर्ती के लिए अप्लाई किया है, उन्हें भुगतर किए गए पैसे बैंक अकाउंट में भेज दिए जाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov. विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews