बोर्ड परीक्षा पेपर लीक के दावों को CBSE ने खारिज किया, पब्लिक अलर्ट जारी, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

सीबीएसई ने पब्लिक अलर्ट जारी किया है। छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित भ्रामक और निराधार सूचनाओं पर भरोसा न करने की सलाह दी है। एग्जाम 4 अप्रैल तक जारी रहेंगे।
CBSE nasha mukt yuva talkathon

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेगी। इस बीच सोशल मीडिया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक का दावा किया जा रहा है। वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले अब केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बयान जारी किया है। पेपर लीक के इन दावों कप खारिज किया है और निराधार बताया है। पब्लिक अलर्ट भी जारी किया गया है।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा कि, “बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ बेईमान तत्व यूट्यूब,  फेसबुक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक होनेकी अफवाह फैला रहे हैं। ये दावे निराधार हैं। और इनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक दहशत फैलाना है।”

गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सीबीएसई ने ऐसे भ्रामक सूचनाओं पर सक्रिय निगरानी रख कर रहा है। गलत सूचना फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बोर्ड ने कहा कि, “इन अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीएसई कानून प्रवर्तन एजेंसियां के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले छात्रों को सीबीएसई के अनुचित साधनों के नियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है।”

छात्रों और पैरेंट्स को दी ये सलाह

सीबीएसई में सभी अभिभावक, छात्रों और स्कूलों को ऐसे सत्यापित जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करने को कहा है। कोई भी सूचना सार्वजनिक चैनलों पर सत्यापित करने का निर्देश भी दिया है।

cbse

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews