CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के विषयवार प्रश्न पत्र, फ्री में उपलब्ध, जानें कैसे करें डाउनलोड?

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2026 के विषयवार प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। इसमें कक्षा 10वीं की दोनों परीक्षाएं शामिल हैं। बिना शुल्क इसे डाउनलोड किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में आयोजित हुई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जिसकी मदद से सेशन 2026-2027 के विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इस सुविधा के लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विषयवार प्रश्न पत्रों के पीडीएफ़ को डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। 28 जुलाई को सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया गया। इस साल कक्षा दसवीं की दो परीक्षाएं आयोजित की गई थी। पहली परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक जारी थी। वहीं परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए गए थे। फेज-2 यानी दूसरी परीक्षा 15 मई से लेकर 21 मई तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 18 जुलाई को घोषित हुए।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Board Examinations” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब “Previous Years Questions Paper” के लिंक पर जाएं।
  4. स्क्रीन अलग-अलग वर्षों की बोर्ड परीक्षा का विकल्प नजर आएगा।
  5. 2026 के ऑप्शन को चुनें। कक्षा 10वीं/12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
  6. विषयवार प्रश्न पत्र का पीडीएफ़ लिंक नजर आएगा। इसे डाउनलोड करें।

जल्द जारी होंगे सैंपल पेपर्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026-27 के लिए सैंपल पेपर्स जल्द ही जारी कर सकता है। इससे छात्रों को नए पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी। अगस्त के पहले सप्ताह में सैंपल पेपर्स उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके लिए भी फीस नहीं लगेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब शुरू होगी LOC सबमिशन प्रक्रिया?

सीबीएसई ने अब तक कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एलओसी सबमिशन  प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है। पिछले साल कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए पंजीकरण 29 अगस्त को शुरू हुए थे। 30 सितंबर तक एलओसी जमा करने का मौका दिया गया था। वहीं 2000 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवारों की लिस्ट जमा करने की तारीख  3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर 2025 थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews