कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र ध्यान दें, CBSE ने जारी नया सिलेबस, सत्र 2026-27 से लागू, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 3 से 8वीं के लिए CT और एआई करिकुलम फ्रेमवर्क भी जारी जारी किया है। 
cbse notice

कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। जिसे दो भागों में विभाजित किया गया है। पार्ट 1 में कक्षा 9वीं और 10वीं को शामिल किया गया है। पार्ट 2 में कक्षा 11वीं और 12वीं शामिल है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

लैंग्वेज, ऑप्शनल सब्जेक्ट, अन्य एकेडमी इलेक्टिव और इंटरनल असेसमेंट के लिए विषयों का पाठ्यक्रम जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीएसई इस साल कक्षा 9वीं में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (एनसीएफ 2023) में बताई गई स्टडी स्कीम को लागू कर रहा है। जिसमें काबिलियत पर आधारित शिक्षा, एक्सपीरियंशियल लर्निंग, फ्लैक्सिबिलिटी और लर्निंग के विकास पर फोकस किया गया है।

शुरुआती पन्नों में बताई गई पढ़ाई स्कीम और बदलावों को समझाने के लिए सीबीएसई खास वेबीनार का भी आयोजन भी कर रहा है। जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे से हो रही है।

स्कूलों को निर्देश जारी 

सभी स्कूलों को शुरू के पेजों के साथ पूरा करिकुलम डाउनलोड करने और तुरंत रिफरेंस के लिए शिक्षकों और छात्रों के साथ शेयर करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बदलावों को लागू करने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को का निर्देश भी दिया गया है। स्कूल से शिक्षकों को इन बदलावों  के लिए जागरूक करने का अनुरोध भी किया गया है। पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग के जरिए विद्यालय अभिभावकों और छात्रों के साथ इसकी चर्चा भी कर सकते हैं। नया सिलेबस सेशन 2026-27 की शुरुआत के साथ ही लागू हो चुका है।

कक्षा 3 से 8वीं के छात्रों के लिए भी अपडेट 

कक्षा 3 से लेकर आठवीं के छात्रों के लिए भी बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुरूप सीबीएसई शैक्षिक क्षेत्र 2026 -27 के कक्षा 3 से आठवीं के लिए कंप्यूटेशन थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए करिकुलम पर फ्रेमवर्क भी लॉन्च किया गया है। सभी स्कूलों को इसे लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश भी दिया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब अकादेमिक पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. टॉप में दिए गए “Curriculum” के सेक्शन में जाकर “करिकुलम 2026-27” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इन्ट्रोडक्शन पढ़ने के बाद सब्जेक्ट वाइज सिलेबस को चेक करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews