CBSE Result 2024: बड़ी अपडेट, परीक्षार्थी चेक कर सकेंगे ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाएं, इस दिन जारी होगा रिजल्ट, जान लें नए नियम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं चेक कर पाएंगे। 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर भी अपडेट सामने आई है।
cbse board result 2024

CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट आई है। कॉपियों की जांच समाप्त होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 मई तक परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल बोर्ड ने 12 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। छात्र एसएमएस, सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल, उमंग एप और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।

39 लाख छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा

करीब 39 लाख छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च तक हुआ था। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी।

ऐसे चेक कर पाएंगे ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाएं

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन चेक पर पाएंगे। साथ ही आन्सर-शीट के अंकों का मूल्यांकन भी कर पाएंगे। यह प्रोसेस बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होगा। छात्रों को 500 रुपए प्रति विषय शुल्क भुगतान करना होगा। बोर्ड ने यह सुविधाओं परीक्षार्थियों को उनकी शिकायत दूर करने के लिए दी है, ताकि छात्रों को कोई संदेह न रहे। रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक प्रदान किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ छात्र 5 दिनों तक उठा पाएंगे। छात्र उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। उन्हें 15 दिनों के भीतर उत्तरपुस्तिकाएं मिल जाएगी।

अलग होगा रिजल्ट का पैटर्न

इस साल सीबीएसई ने रिजल्ट संबंधित कई नियमों में बदलाव किया  है। हर साल की तरह इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं होगी। रिजल्ट का पैटर्न भी अलग होगा। 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड में ओवरऑल डिवीजन, पर्सेंटेज और डिस्टिंक्शन मार्क्स की जानकारी नहीं दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews