CBSE Results 2024: सीबीएसई ने जारी मार्क्स वेरीफिकेशन शेड्यूल, पुनः मूल्यांकन पर भी अपडेट, रिजल्ट 20 मई के बाद

सीबीएसई ने उत्तरपुस्तिकाओं के पुनः मूल्यांकन, मार्क्स वेरीफिकेशन और अन्य सुविधाओं के लिए शेड्यूल जारी किया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
cbse news

CBSE Results 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 20 मई के बाद रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। अब पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी को लेकर बोर्ड ने अहम नोटिस जारी किया है। पुनः मूल्यांकन, मार्क्स वेरीफिकेशन इत्यादि की टाइमलाइन घोषित हो चुकी है। हालांकि अब तक सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट के लिए कोई भी तारीख घोषित नहीं की है।

परिणाम से असन्तुष्ट छात्रों को ऑनलाइन मिलेगी ये सुविधाएं

जो छात्र सीबीएसई के परिणामों के संतुष्ट नहीं होंगे, वे अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनः मूल्यांकन और मूल्यांकन की गई कॉपियों के फोटो कॉपी के लिए आवेदन  कर पाएंगे। इस सारी सुविधाओं का लाभ परीक्षार्थी ऑनलाइन उठा पाएंगे। इस सभी गतिविधियों के समय की घोषणा बोर्ड ने रिजल्ट से पहले कर दी है। ताकि छात्र और अभिभावक जरूरत पड़ने पर निर्देशानुसार इस सुविधाओं का लाभ सही समय पर उठा पाए।

कब शुरू होगा अंकों का सत्यापन और कॉपियों का पुनः मूल्यांकन?

  • अंकों का सत्यापन (Verification Of Marks)- रिजल्ट घोषित होने के चार दिन बाद शुरू होगा। यह सुविधा 5 दिनों तक चालू रहेगी।
  • फोटो कॉपी के लिए आवेदन- रिजल्ट घोषित होने के 19वें दिन बाद शुरू होगा। सुविधा का लाभ छात्र 2 दिनों तक उठा पाएंगे।
  • पुनः मूल्यांकन प्रक्रिया- रिजल्ट घोषित होने के 24वें दिन शुरू होगा। यह सुविधा 2 दिनों तक चलेगी।

स्कूलों को सर्कुलर जारी

नोटिस में सीबीएसई ने कहा, “यह देखा गया है कि कई छात्र और अभिभावक किसी न किसी बहाने रिजल्ट के बाद इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सीबीएसई से संपर्क करते हैं। यह सूचित किया जाता है कि ये गतिविधियां समयबद्ध हैं और इनका फायदा केवल ऑनलाइन उठाया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद ऑफलाइन मोड में कोई भी अनुरोध बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह महत्वपूर्ण परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है।” बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह जानकारी अभिभावकों और छात्रों को देने का निर्देश दिया है। रिजल्ट के बाद बोर्ड इन गतिविधियों के लिए सटीक तारीख घोषित करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews