CBSE कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, फीस में कटौती, ऐसे करें अप्लाई, जानें प्रोसेस और नियम

सीबीएसई ने 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर नोटिस जारी किया है। 19 मई से छात्र उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए 19 मई से आवेदन शुरू कर दिए हैं। फीस में भी कटौती की गई है। हालांकि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब छात्रों को री-वैल्युएशन के लिए कम शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए स्टूडेंट्स 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पहले आंसरबुक की फोटोकॉपी के लिए शुल्क 700 रुपये था, जिसे घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। 26 मई से वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू होंगे। यह सुविधा 29 मई तक उपलब्ध रहेगी। ध्यान रखें कि सत्यापन और री-वैल्युएशन के लिए केवल वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए अप्लाई किया था।

अंक बढ़ने पर मिलेगा रिफंड

वेरिफिकेशन के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित किया गया था। जिसे घटाकर 100 रुपये कर दिया गया। वहीं अब पुनर्मूल्यांकन की फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न से घटाकर 25 रुपये प्रति प्रश्न कर दी गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है यदि अंकों में वृद्धि होती है, तो फीस रिफंड कर दिया जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इसकी जानकारी छात्रों और अभिभावकों से साझा करने की सलाह दी है।

ऐसे करें आंसरबुक फोटोकॉपी के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आंसर शीट फोटोकॉपी के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. यहां रोल नंबर, क्लास, विषय इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें।
  6. आंसर-की की फोटोकॉपी डाउनलोड करें। इसे अच्छे से चेक करें। मार्किंग स्कीम से मैच करें।
  7. जरूरत पड़ने पर वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए अप्लाई करें।

पोर्टल पर गड़बड़ी के आरोप 

कई छात्रों ने आंसरबुक की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को लेकर शिकायत की है। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि री-चेकिंग पोर्टल अच्छे से काम नहीं कर रहा है। वहीं कुछ से पेमेंट गेटवे में गड़बड़ी, कैप्चा एरर और देरी से लॉग इन जैसी शिकायतें भी की हैं। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से आंसरबुक फोटोकॉपी लिंक भी हटा दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews