CBSE Revaluation Result: सीबीएसई 10वीं और 12वीं पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, 15 जुलाई से सप्लीमेंट्री परीक्षा

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम 13 मई को घोषित कर दिए थे। जो भी छात्र अपने अंकों से असन्तुष्ट थे, उन्हें पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान की गई थी। जिसके परिणाम जारी हो गया है।
cbse news

CBSE Revaluation Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी छात्रों में बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर रि-वेरीफिकेशन या रिवैल्युएशन के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/  पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए एडमिट कार्ड नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

बता दें कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम 13 मई को घोषित कर दिए थे। जो भी छात्र अपने अंकों से असन्तुष्ट थे, उन्हें पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान की गई थी। 17 मई को कक्षा 12वीं के लिए रि-वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 21 मई तक चली थी। वहीं कक्षा 10वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होकर 24 तक चली थी। छात्रों को ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं भी प्रदान की गई थी।

ऐसे चेक करें पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • “Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ 10वीं और 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन विंडो खुलेगा।
  • यहाँ रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड नंबर डालकर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिवैल्युएशन का रिजल्ट दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।

सप्लीमेंट्री परीक्षा पर अपडेट 

सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा यानि कम्पार्टमेंट परीक्षा के आवेदन समाप्त हो चुके हैं। बोर्ड ने टाइम टेबल भी कर दिया है। 15 जुलाई से पूरक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस साल कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा में करीब 1, 32, 337 छात्र शामिल होंगे। वहीं 12वीं पूरक परीक्षा के लिए 1,22, 170 छात्रों ने आवेदन किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews