Scholarship Schemes: छात्रों के लिए खास है सीबीएसई की 4 योजनाएं, मिलता है छात्रवृति का लाभ, देखें लिस्ट

mp student

CBSE Scholarship Schemes: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन द्वारा छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। ऐसे ही कुछ खास योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन स्कीम्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है।

शिक्षा अभियान स्कॉलरशिप

इस छात्रवृति योजना की शुरुआत मोदी फाउंडेशन द्वारा की गई है। अकाडेमीक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं। कक्षा 8वीं-12वीं के छात्र योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कीम के तहत छात्रों को 8,000 रुपये से लेकर 50, 000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलती है।

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम

सीबीएसई द्वारा यह योजना खासकर उन छात्राओं के लिए चलाई जाती है, जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। स्कीम के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृति दो वर्षों के लिए मिलती है। योजना का लाभ उठाने के लिए 10वीं की परीक्षा में 60% अंक लाना अनिवार्य होता है।

एनसीईआरटी स्कॉलरशिप

एनसीईआरटी स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड के छात्र भी उठा सकते हैं। 10वीं पास छात्र योजना का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम के तहत उच्च शिक्षा के फुल फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है।

नेशनल स्कॉलरशिप एग्जाम

इस स्कीम के लिए छात्र सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को एक निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विभिन्न कक्षाओं के लिए छात्रवृति भी अलग -अलग होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews