CBSE News: छात्रों के लिए वर्ल्ड रोबोट ओलिंपियाड में भाग लेने का मौका, सीबीएसई ने भेजा स्कूलों को नोटिस, दी ये सलाह

cbse news

CBSE News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने स्कूलों के प्रमुख 18वें वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड (World Robot Olympiad 2024) से संबंधित सर्कुलर जारी किया है। जिसमें बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों को इस कंपटीशन से संबंधित जानकारी देने का आग्रह किया है। साथ ही उन्हें इस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। ताकि छात्रों के बीच प्रॉब्लम सोंल्वविंग, क्रिटिकल थिंकिंग इत्यादि का विकास हो सके।

चैंपियनशिप के बारे में

बता दें कि वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड इंडिया 2024 का आयोजन नेशनल काउन्सिल ऑफ़ साइंस म्यूजियम, संस्कृति मंत्रालय और इंडियन STEM फाउंडेशन के सहयोग में किया जा रहा है। इस बार इस चैंपियनशिप की थीम “Earth Allies” है। इस नेशनल चैंपियनशिप लेवल-1 का आयोजन दिल्ली एनसीआर में होगा। जिसके के विजेताओं को वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड 2024 इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा

6 मई से शुरू होंगे लेवल 1 के लिए रजिस्ट्रेशन

वर्चुअल चैंपियनशिप इवेंट के लेवल 1 का आयोजन फ्यूचर इन्नोवेटर के तहत किया जाएगा । जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 6 मई से शुरू होंगे, डेडलाइन 2 जून है। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली एनसीआर में अगस्त 2024 में किया जाएगा। कंपटीशन को तीन आयु वर्ग में बांटा गया है, जो प्राथमिक वर्ग (8 से 12 वर्ष), जूनियर (11 से 15 वर्ष) और सीनियर (14 से 19 वर्ष) हैं। चैंपियनशिप से संबंधित जानकारी या प्रश्न के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.wroindia.org विजिट करने की सलाह दी गई है। आप wro@indiastemfoundation.org पर ईमेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews