CBSE Board: सीबीएसई ने शुरू किया नेशनल लेवल साइंस चैलेंज, कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्र ले सकते हैं भाग, नोटिस जारी, जानें डिटेल

cbse science challenge

CBSE Science Challenge: छात्रों के लिए विज्ञान बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस सब्जेक्ट के जरिए छात्र सोचने और समस्याओं को बेहतर तरीके से समाधान करने में सक्षम होते हैं। विज्ञान से जुड़ी जिज्ञासा, पूछताछ और हाई ऑर्डर थिंकिंग के लिए एक पहल से रूप में साइंस चैलेंज शुरू किया है। इस प्रोग्राम में कक्षा 8वीं से लेकर 10वीं के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है।

कैसा होगा साइंस चैलेंज का पैटर्न?

सीबीएसई के प्लेटफॉर्म पर साइंस चैलेंज अप्रैल से मई तक उपलब्ध होगा। जिसमें कक्षा 8वीं से लेकर 10वीं के सभी छात्रों को भाग लेने की अनुमति होगी। इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार के फीस भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रोग्राम का आयोजन दो राउन्ड में होगा। पहले राउन्ड में सभी छात्र भाग ले पाएंगे, जो स्कूल में आयोजित होगा। वहीं दूसरा राउन्ड इंटर स्कूल लेवल पर होगा, जिसमें सभी स्कूलों को अपने 6 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे।

मत्वपूर्ण तिथियाँ

पहला चरण के लिए स्कूलों को 10 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच छात्रों के संख्या की जानकारी साइंस चैलेंज पोर्टल पर देनी होगी। 24 अप्रैल 2024 को सभी रजिस्टर्ड स्कूलों में साइंस चैलेंग का पेपर उपलब्ध होगा, प्रश्न MCQ फॉर्मेट में होंगे। स्कूलों को 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच चैलेंज का आयोजन करेंगे और 6 छात्रों का चयन करेंगे। दूसरे चरण के लिए स्कूलों को 29 अप्रैल से 7 मई के बीच छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 13 मई से 17 मई तक सीबीएसई बोर्ड कंप्यूटर आधारित साइंस चैलेंग का आयोजन करेगा। साइंस चैलेंज से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें नोटिस

  • सीबीएसई पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • Academic Website के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। Academic सेक्शन में “CBSE Science Challenge 2024-25” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सर्कुलर का पीडीएफ़ फाइल खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews